समग्र समाचार सेवा
भोपाल ,5अक्टूबर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित अलंकरण समारोह में शामिल हुए । मंच पर कैबिनेट मंत्री गौरीशंकर बिसेन, डीजीपी सुधीर सक्सेना, कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा, विधायक प्रदीप जायसवाल, विधायक हिना कावरे सहित अन्य मौजूद रहे। सीएम ने 22 पुलिस कर्मियों को आउट आफ टर्न प्रमोशन दिया। प्रमोशन पाने वाले 22 पुलिसकर्मियों में – 8 आरक्षक से प्रधान आरक्षक, 10 प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक, 3 सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक और 1 उप निरीक्षक से निरीक्षक बने।
22 अप्रैल 2023 को कदला के जंगल में दो नक्सलियों को मार गिराने वाले 22 हॉक फोर्स के जवानों को सम्मानित किया। बैच लगाकर क्रम से पूर्व पदोन्नति दी। आउट आफ टर्न प्रमोशन कार्यक्रम में शामिल होकर मुख्यमंत्री नेे बहादुरी के साथ 14-14 लाख के इनामी नक्सलियों से लड़कर उन्हें ढेर करने वाले 22 पुलिस कर्मियों को प्रमोशन दिया। प्रमोशन पाने वाले 22 पुलिसकर्मियों में – 8 आरक्षक से प्रधान आरक्षक, 10 प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक, 3 सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक और 1 उप निरीक्षक से निरीक्षक बने।
सीएम ने कहा कि शांति का टापू बना मध्य प्रदेश। नक्सलियों, डकैतों और माफिया पर शिकंजा कसा। पिछले 1 वर्ष में 50 लाख रुपये के 5 इनामी नक्सली धराशायी कर दिए। पिछले 3 वर्षों में 1 करोड़ 42 लाख रुपये के 8 इनामी नक्सली मारे गए। एक आतंकी गुटके मॉड्यूलर को ध्वस्त कर 4 विदेशी आतंकी गिरफ्तार किए गए। PFI पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया के 25 से अधिक सक्रिय सदस्य गिरफ्तार किए गए। देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त हजब उत तहरीर HUT से जुड़े 11 सदस्य गिरफ्तार किए गए।

वार्ता के दौरान नर्मदा घाटी विकास मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बालाघाट जिले के मेडिकल कालेज के प्रस्ताव को 5 सितंबर 2022 को सहमति दी थी। जिसके बाद 20 जून को आयोजित कार्यक्रम में वादा किया था कि वे स्वयं बालाघाट आकर मेडिकल कालेज का भूमिपूजन करेंगे वे अपने किए वादे को चार अक्टूबर को आकर पूरा कर कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम डोंगरिया में 27 एकड़ भूमि पर मेडिकल कालेज का निर्माण होना है इसके साथ ही दस एकड़ की भूमि पर ला कालेज का निर्माण किया जाना है। वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, नरेन्द्र भैरम समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
क्रम पूर्व पदोन्नति के लिए मैं सभी 22 जवानों को बधाइयां देता हूं।
आपने एक साल में 91 लाख रुपए के 6 इनामी नक्सली ढेर किये, आपको प्रणाम: CM pic.twitter.com/TDTfmTytpl
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) October 4, 2023
Comments are closed.