कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर कीमत कटौती

  • दिल्ली में 19 किलो कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत 202 रुपये घटकर 2,728 रुपये हुई
  • लगातार दूसरे महीने कमर्शियल सिलिंडर के दाम में कटौती
  • घरेलू 14.2 किलो एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं
  • इस कटौती से रेस्टोरेंट, होटल व चाय दुकानदारों को सीधा लाभ

 समाचार सेवा

नई दिल्ली, 1 अगस्त :महंगाई की मार झेल रही जनता के लिए अगस्त माह की शुरुआत राहत भरी रही। सरकार ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में भारी कटौती की घोषणा की है। लगातार दूसरे महीने कमर्शियल सिलिंडर सस्ता हुआ है, जबकि घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमतें यथावत हैं।

दिल्ली में 19 किलो का कमर्शियल सिलिंडर अब 2,728 रुपये में मिलेगा, जो पहले 2,930 रुपये था। कोलकाता में इसकी कीमत 209 रुपये घटकर 2,872.50 रुपये, पटना में 3,018 रुपये और लखनऊ में अब 2,860.50 रुपये रह गई है। यह कटौती खासतौर पर रेस्टोरेंट, होटल और चाय की दुकान चलाने वालों के लिए राहत लेकर आई है, जो कमर्शियल सिलिंडर का अधिक इस्तेमाल करते हैं।

घरेलू एलपीजी सिलिंडर की बात करें तो दिल्ली में 14.2 किलो का सिलिंडर 942 रुपये, कोलकाता में 968 रुपये, मुंबई में 941.50 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये में उपलब्ध है। घरेलू सिलिंडर के दामों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।

सरकार का कहना है कि यह कदम व्यापारियों और छोटे व्यवसायियों को राहत देने के उद्देश्य से उठाया गया है, ताकि उनकी लागत में कमी आ सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.