कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने NSA अजीत डोभाल के बेटे से मांगी माफी…

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 19दिसंबर।

कांग्रेस के सीनियर नेता व पूर्व मंत्री जयराम रमेश ने एक आपराधिक अवमानना के केस में राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के बेटे विवेक डोभाल से माफी मांग ली है। कारवां पत्रिका के खिलाफ आपराधिक अवमानना का केस चलता रहेगा।

राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के बेटे विवेक डोभाल ने बताया कि जयराम रमेश में एक माफीनामा दिया, जिसे मैंने स्‍वीकार कर लिया है। कारवां पत्रिका के खिलाफ आपराधिक अवमानना का केस जारी रहेगा।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, मैंने विवेक डोभाल के खिलाफ चुनाव के दौरान गर्म माहौल में कई आरोप लगाए थे. मुझे इनको चेक कर लेना चाहिए था।

बता दें कि NSA अजीत डोभाल के बेटे विवेक डोभाल ने आरोपों को लेकर जयराम रमेश और कारवां मैगजीन के खिलाफ एक मानहानि का केस दायर किया था।

Comments are closed.