समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,2 दिसंबर। उत्तर प्रदेश के संभल में विवादित मुद्दे पर जाने की अनुमति न मिलने से नाराज कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता लखनऊ में धरने पर बैठ गए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने पुलिस की ओर से रोके जाने का कड़ा विरोध किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड पर चढ़कर नारेबाजी की और सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
Comments are closed.