कांग्रेस नेता के विवादास्पद ब्यान पर बीजेपी ने की निंदा, कहीं यह बात

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 13 अगस्त।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कर्नाटक में कांग्रेस के नेता प्रियांक खड़गे की महिलाओं के बारे में एक विवादास्पद टिप्पणी को लेकर उन्हें फटकार लगाने की विपक्षी पार्टी से शनिवार को मांग की। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक ने कर्नाटक में भाजपा सरकार पर कथित तौर पर प्रहार करते हुए कहा है कि अगर कर्नाटक की कोई महिला नौकरी चाहती है तो उसे किसी के साथ सोना पड़ेगा और पुरुष रिश्वत देकर नौकरी पा सकते हैं। भाजपा ने जबाव देते हुए ट्वीट किया कि कांग्रेस नेताओं की रंगीन रातों की कहानियां महज अफवाह नहीं हैं। बहुत सारी सीडी उपलब्ध हैं। भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता गाय की खाल में बाघ हैं।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने महिलाओं की गरिमा कम करने वाले बयान को लेकर प्रियांक की आलोचना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग को उनसे (प्रियांक से) सवाल पूछना चाहिए। कांग्रेस का नेतृत्व एक महिला नेता द्वारा किये जाने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा को इस तरह की घृणित टिप्पणी करने को लेकर उन्हें (प्रियांक को) फटकार लगानी चाहिए। राज्य के पूर्व मंत्री प्रियांक ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में कन्नड़ में कहा था कि कर्नाटक में भाजपा सरकार ‘लंचा-मंचा (रिश्वतखोर सरकार)’ हो गई है। उन्होंने ‘सेक्स फॉर जॉब’ कांड में कथित संलिप्तता को लेकर जल संसाधन मंत्री रमेश जारकीहोली के इस्तीफे का हवाला देते हुए यह कहा।

Comments are closed.