भारत में कोरोना फिर सक्रिय, 24 घंटे में 511 नए मामले, 7 मौतें

समग्र समाचार सेवा,

नई दिल्ली, 31 मई: भारत में कोरोना वायरस का खतरा एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। पिछले 24 घंटे में देशभर में कोविड-19 के 511 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 7 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर जारी ताज़ा अपडेट में दी गई है।

सबसे ज़्यादा प्रभावित राज्य: केरल

देश में सबसे ज़्यादा सक्रिय मामले (Active Cases) केरल में दर्ज किए गए हैं, जहां 1147 मरीजों का इलाज जारी है। इसके बाद महाराष्ट्र (424 मामले) और दिल्ली (294 मामले) हैं। कुल मिलाकर, भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या 2710 तक पहुँच गई है।

राज्यवार स्थिति

  • केरल: 1147 सक्रिय मामले (+227 वृद्धि)
  • महाराष्ट्र: 424 सक्रिय मामले (+40 वृद्धि), 2 मौतें
  • दिल्ली: 294 सक्रिय मामले (+56 वृद्धि), 1 मौत
  • गुजरात: 223 सक्रिय मामले, 1 मौत
  • कर्नाटक: 148 सक्रिय मामले, 1 मौत
  • तमिलनाडु: 148 सक्रिय मामले, 1 मौत
  • पश्चिम बंगाल: (+59 वृद्धि)
  • पंजाब: 1 मौत की पुष्टि

स्वास्थ्य विभाग की तैयारी

स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा है कि वह स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सभी राज्यों को सतर्क किया गया है और अस्पतालों में जरूरी सुविधाएं और दवाइयाँ उपलब्ध कराई जा रही हैं।

दिल्ली में डर का माहौल

राजधानी दिल्ली में एक 60 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत की पुष्टि की गई है। वह पहले से कई बीमारियों से पीड़ित थीं। बीते एक हफ्ते में दिल्ली में कोरोना के 270 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 214 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
19 मई तक दिल्ली में केवल 24 एक्टिव केस थे, लेकिन अब यह आंकड़ा तेजी से बढ़ा है, जो चिंता का विषय है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.