दिल्ली के विश्वास नगर इलाके में घर में आग लगने से चार लोगों की मौत, दो घायल


  • दिल्ली के विश्वास नगर इलाके में घर में आग लगने से चार लोगों की मौत, दो घायल
  • हादसा रविवार तड़के बेसमेंट में हुआ, पुलिस के अनुसार आग की वजह ई-रिक्शा चार्जिंग प्वाइंट में शॉर्ट सर्किट मानी जा रही
  • सभी पीड़ितों को घटनास्थल से बाहर निकाला गया, घायलों की हालत स्थिर
  • मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया, मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए

समग्र समाचार सेवा 

नई दिल्ली, 29 नवंबर: पूर्वी दिल्ली के विश्वास नगर इलाके में रविवार सुबह एक घर में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस के मुताबिक, आग बेसमेंट में बने ई-रिक्शा चार्जिंग प्वाइंट से फैलनी शुरू हुई।
डीसीपी शाहदरा राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि सूचना पाकर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमों ने सभी छह लोगों को मेजेनाइन फ्लोर से बाहर निकाला, लेकिन चार की मौके पर ही मौत हो गई।
दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वे फिलहाल स्थिर बताए जा रहे हैं। मौके के वीडियोज में दिखा कि बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कई जली हुई ई-रिक्शा भी थीं। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.