अभिजीत दिपके की चेतावनी का पूर्व DGP एसपी वैद ने किया विरोध
बोले- देश कानून से चलेगा, अराजकता से नहीं
- CJP संस्थापक अभिजीत दिपके की प्रदर्शन चेतावनी पर पूर्व DGP एसपी वैद का विरोध
- वैद बोले—देश कानून से चलेगा, सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन जरूरी
- सुप्रीम कोर्ट ने 16 साल से कम बच्चों को छोड़ने का आदेश दिया
- पाकिस्तानी रक्षा मंत्री के बयान की कड़ी आलोचना
समग्र समाचार सेवा
जम्मू | 30 जुलाई :जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके द्वारा दोबारा प्रदर्शन की चेतावनी पर कड़ा विरोध जताया। वैद ने कहा कि “यह देश कानून से चलेगा, अराजकता से नहीं।” उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सम्मान करने और सभी पक्षों को उसका पालन करने की अपील की।
दिपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया था कि अगर पुलिस छात्रों को परेशान करती रही, तो CJP जल्द ही बड़ा और शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन करेगी। उन्होंने सरकार से छात्रों को निशाना बनाना बंद करने की भी बात कही थी।
एसपी वैद का जवाब:
वैद ने कहा, “इस देश में अराजकता नहीं चाहिए। देश कानून से चलता है। सुप्रीम कोर्ट का जो आदेश है, वह सभी पर लागू है और उसका पालन करना चाहिए। किसी को इसमें कोई शक नहीं होना चाहिए।”
उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का समर्थन करते हुए कहा कि जो बच्चे 16 साल से कम उम्र के हैं और जिनका कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है, उन्हें छोड़ा जाना चाहिए। “कोर्ट का आदेश सही है, लेकिन जिनका क्रिमिनल रिकॉर्ड है, उनके खिलाफ कार्रवाई जरूरी है।”
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया:
वैद ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के बयान की निंदा करते हुए कहा कि “ऐसा बयान किसी भी समझदार नेता को नहीं देना चाहिए। इससे ज्यादा गिरा हुआ बयान और कोई नहीं हो सकता। यह दिखाता है कि पाकिस्तान को वहां के लोगों से नहीं, सिर्फ जमीन और संसाधनों से मोहब्बत है।”
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.