दिल्ली और हार्वर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने अरुणाचल में खोजीं पांच नई मेंढक प्रजातियाँ

  • अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी हिमालय से जीनस Jingophrys के पांच नए सींग वाले मेंढकों की खोज
  • दिल्ली विश्वविद्यालय और हार्वर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों की संयुक्त रिसर्च
  • खोज से जैव विविधता संरक्षण और हिमालयी पारिस्थितिकी के अध्ययन को नई दिशा
  • नई प्रजातियाँ आकार में छोटी, जैव विविधता के लिए महत्वपूर्ण संकेत

समग्र समाचार सेवा

ईटानगर/नई दिल्ली, 16 नवंबर: दिल्ली विश्वविद्यालय और हार्वर्ड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं की संयुक्त टीम ने पूर्वी हिमालय (अरुणाचल प्रदेश) के घने वर्षा वनों में मेंढकों की जीनस Jingophrys की पांच नई प्रजातियाँ खोजने में सफलता प्राप्त की है। ये सभी मेंढक बेहद छोटे आकार (diminutive horned frogs) के हैं और इनकी पहचान सिर पर छोटे सींग जैसे उभार के कारण हुई है।

वैज्ञानिकों ने इस खोज को हिमालयी जैव विविधता एवं पारिस्थितिकी के लिए नया मील का पत्थर बताया है। इन नई प्रजातियों की खोज न केवल क्षेत्र की पारिस्थितिकी और पर्यावरण संतुलन की समझ को गहरा करेगी, बल्कि जैव विविधता संरक्षण के वैश्विक प्रयासों में भी बड़ा योगदान देगी।

शोधकर्ताओं ने बताया कि छोटे आकार वाले इन मेंढकों की बदलती जलवायु और पर्यावरणीय दबावों के प्रति अत्यधिक संवेदनशीलता है, जिससे इनका संरक्षण और भी जरूरी हो जाता है। इस अध्ययन से पूर्वी हिमालय जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में छुपी विविधता की संभावनाएँ और नए सिरे से सामने आई हैं।

संबंधित शोध का विवरण जल्द ही अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित किया जाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यह खोज युवा विज्ञानियों के लिए भी प्रेरणा और संरक्षण प्रयासों को नया बल देगी

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.