मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार पुष्कर सिंह धामी ने जनता दर्शन हॉल में लगाया जनता दरबार

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 9जुलाई। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में जनता दरबार लगाया। हालांकि, इस जनता दरबार में जनता के तमाम समस्याओं को ना सिर्फ सुना बल्कि तत्काल प्रभाव से लोगों की समस्याओं के निस्तारण करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए। जनता दरबार में जनता ने सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, आर्थिक सहायता से संबंधित समस्याएं मुख्यमंत्री के सामने रखी।

कुल मिलाकर देखें तो लंबे समय से जनता दरबार बंद था लेकिन पिछले दिनों तत्कालीन मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जनता दरबार लगाने पर जोर दिया था और इसके लिए बकायदा उन्होंने अपने 1 महीने का कार्यक्रम भी जारी कर दिया था। लेकिन राज्य में नेतृत्व परिवर्तन हो गया जिसके बाद मुख्यमंत्री मने पुष्कर सिंह धामी ने अब जनता दरबार लगाने की कमान संभाल ली है इसी क्रम में शुक्रवार को पहली बार जनता दर्शन हॉल में जनता दरबार लगाया गया।

जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोगों की समस्याओं को सुना और उसके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जन समस्याओं के त्वरित निदान के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें। मुख्यमंत्री ने अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण के अधिकारियों को दिए। दीर्घावधि के कार्यों में भी उन्होंने तेजी लाने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जन समस्याओं के समाधान के साथ ही रोजगार, महिला सशक्तिकरण एवं उत्तराखंड के ग्रामीण विकास पर भी राज्य सरकार का विशेष फोकस है।

Comments are closed.