गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा का आकस्मिक निधन…

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,18नवंबर
जानी मानी साहित्यकार एवं गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा का आज निधन हो गया। वह 77 वर्ष की थीं। उन्हें दीपावली की देर रात दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें फोर्टिस अस्पताल नई दिल्ली में भर्ती कराया गया था। उनके पुत्र एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता नवीन सिन्हा ने बताया कि तीन दिन इलाज के कारण कल उनकी हालत में सुधार भी दिखायी दिया लेकिन कल शाम से वह बेहोशी की स्थिति में चलीं गयीं और आज दिन में करीब ढाई बजे उन्होंने अंतिम श्वास ली।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीमती सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें उत्कृष्ट जनसेवा के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने साहित्य, कला एवं संस्कृति के जगत में बड़ा योगदान दिया। मोदी ने कहा कि वह उनके निधन से बहुत व्यथित हैं तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं।

पुत्र नवीन सिन्हा ने बताया -सभी सुधी जनो के अंतिम दर्शन के लिए माता जी के पार्थिव शरीर को शुक्रवार 20 नवम्बर,सुबह 10 बजे से 12 बजे तक आवास-पीटी62/20 ,कालकाजी ,नई दिल्ली पर रखा जाएगा और बाद में अंतिम क्रिया के लिए वही से प्रस्थान करेंगे।

Comments are closed.