पूर्व महापौर सुश्री प्रीति अग्रवाल ने ढलाव घर के स्थान पर बनाए गए समाधान केंद्र का किया उद्घाटन

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 22दिसंबर। पूर्व महापौर सुश्री प्रीति अग्रवाल ने आज वॉर्ड 57 के अंतर्गत रोहिणी सेक्टर 18 में ढलाव घर के स्थान पर बनाए गए समाधान केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर भारी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

सुश्री प्रीति अग्रवाल ने बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा दिल्ली को कुडा मुक्त करने के लिए ढलाव घरों के स्थानों पर मनोरंजन केंद्र, समाधान केंद्र, सेल्फी प्वाइंट वह अन्य आकर्षक स्थान विकसित किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि ढलाव घरों के बंद होने और उनके स्थान पर है इस तरह की सुविधाएँ विकसित करने से नागरिकों को काफ़ी सुविधा हो रही है। उन्होंने बताया कि आज सेक्टर 18 में एक ढलाव घर के स्थान पर निगम द्वारा समाधान केंद्र विकसित किया गया है इसके साथ ही यहाँ पर एक सेल्फी प्वाइंट भी विकसित किया गया है जो एक आकर्षक का केंद्र है। सुश्री प्रीति अग्रवाल ने बताया कि विपरीत आर्थिक परिस्थिति के बाद भी उत्तरी दिल्ली नगर निगम नागरिकों को हर संभव सुविधा प्रदान करने का प्रयास कर रही है।

Comments are closed.