पंजाब के पूर्व डीजीपी दिनकर गुप्ता एनआईए के प्रमुख नियुक्त

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 24जून। केंद्र सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी दिनकर गुप्ता को गुरुवार को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) का महानिदेशक नियुक्त किया है. दिनकर गुप्ता 1987 बैच के पंजाब कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं. कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 31 मार्च, 2024 यानी उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख तक एनआईए के महानिदेशक के रूप में गुप्ता की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में यह जानकारी दी गई.

जानिए कौन है दिनकर गुप्ता
दिनकर गुप्ता पंजाब में लंबे समय तक रहे हैं. इस दौरान वे पंजाब के लुधियाना, जालंधर एवं होशियारपुर जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रह चुके हैं. दिनकर गुप्ता ने ऐसे समय में ये चुनौती संभाली थी जब पंजाब में आतंकवाद एक बड़ी समस्या के रूप में उभर रहा था. पंजाब में पुलिस महानिदेशक (DGP) के तौर पर काम करते हुए उन्होंने अपनी पत्नी विनी महाजन के अंडर में भी काम किया था. विनी महाजन पहली बार पंजाब की पहली महिला सचिव बनी थीं. बता दें कि पति और पत्नी दोनों ही 1987 बैच के अफसर हैं.https://twitter.com/ANI/status/1539967625316691968?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1539967625316691968%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Findia-news%2Fthe-government-of-india-appoints-ips-dinkar-gupta-as-director-general-national-investigation-agency

Comments are closed.