सोना-चाँदी के दामों में गिरावट

2025 के बाद सबसे निचले स्तर पर आई कीमतें

  • सोना शनिवार को ₹5,200 सस्ता होकर ₹1,29,300 प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा
  • चांदी भी ₹4,000 की गिरावट के साथ ₹1,58,000 प्रति किलो तक लुढ़की
  • 9 कारोबारी सत्रों में सोना ₹17,600 यानी करीब 12% सस्ता हुआ; 5 नवंबर के बाद चांदी में ₹36,500 (करीब 19%) की बड़ी गिरावट
  • मौजूदा स्तर नवंबर 2025 के बाद का सबसे निचला स्तर—जनवरी में रिकॉर्ड हाई से सोना ₹53,700 (29%) तक टूट चुका
  • चांदी जनवरी के मुकाबले ₹2.46 लाख यानी 61% सस्ती
  • अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में डॉलर मज़बूत, अमेरिकी ब्याज दरें बढ़ने की आशंका—कीमतों में गिरावट की मुख्य वजह

समग्र समाचार सेवा 

नई दिल्ली, 21 नवंबर: सोना-चांदी खरीदने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। लगातार 10वें दिन सोने–चांदी के भाव गिर गए हैं। शनिवार को दिल्ली बुलियन मार्केट में सोना ₹5,200 सस्ता होकर ₹1,29,300 प्रति 10 ग्राम के भाव पर आ गया, जबकि चांदी ₹4,000 लुढ़ककर ₹1,58,000 प्रति किलो पर बंद हुई।

गत 9 कारोबारी सत्रों में सोना करीब ₹17,600 (12%) सस्ता हो चुका है। जहां 9 नवंबर को इसका दाम ₹1,46,900 रुपये था, वहीं अब यह घटकर ₹1,29,300 रुपया प्रति 10 ग्राम रह गया है।
इसी तरह चांदी 5 नवंबर के ₹1,94,500 प्रति किलो के स्तर से फिसलकर सिर्फ 16 दिनों में ₹36,500 (19%) टूट गई है।

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि जनवरी 2025 में जहां सोना ₹1.83 लाख और चांदी ₹4.04 लाख प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर थीं, वहीं अब सोना-चांदी इन ऊंचाइयों से क्रमशः ₹53,700 (29%) और ₹2.46 लाख (61%) तक सस्ती हो चुकी हैं।

कीमतों में इतनी गिरावट क्यों?
धातु बाजार के जानकारों के मुताबिक गिरावट की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर की मजबूती, वहां बॉन्ड रिटर्न में बढ़ोतरी और अमेरिकी ब्याज दरों में संभावित इज़ाफ़ा है। क्योंकि सोना-चांदी ब्याज नहीं देतीं, निवेशक बेहतर रिटर्न के लिए पैसा निकालने लगे हैं। HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी के अनुसार, डॉलर के मुकाबले रूपये की मजबूती ने भी घरेलू बाजार में गिरावट को बढ़ाया है।

अब बाजार की नजर 9 दिसंबर को होने जा रही अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक पर है—कोई बड़ा फैसला, आगे और उतार–चढ़ाव ला सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.