समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 7दिसंबर। हेनले एंड पार्टनर्स ने हेनले पासपोर्ट इंडेक्स Q3 2022 ग्लोबल रैंकिंग जारी की है, जापान पासपोर्ट से 193 देशों में वीजा फ्री जा सकते हैं। वहीं अफगानिस्तान का वीजा फ्री स्कोर केवल 27 देशों तक ही सीमित है। भारत को पासपोर्ट इंडेक्स में 87वां रैंक मिला है, जिसकी 60 देशों में वीजा-मुक्त पहुंच है।
हेनले एंड पार्टनर्स ने हेनले पासपोर्ट इंडेक्स Q3 2022 ग्लोबल रैंकिंग जारी की है, जिसके अनुसार जापान के पास दुनिया का सबसे मजबूत पासपोर्ट है। दूसरी ओर अफगानिस्तान के पासपोर्ट को दुनिया के सबसे कमजोर पासपोर्ट में गिना जाता है। 2022 में जापानी पासपोर्ट कई वीजा मुक्त देशों में आता है, आपको बता दें, इस पासपोर्ट से 193 देशों में वीजा फ्री जा सकते हैं। वहीं अफगानिस्तान का वीजा मुक्त स्कोर केवल 27 देशों तक ही सीमित है। भारत को पासपोर्ट इंडेक्स में 87वां रैंक मिला है, जिसकी 60 देशों में वीजा-मुक्त पहुंच है।
इन 60 देशों में आप इंडियन पासपोर्ट के साथ वीजा फ्री घूम सकते हैं –
भूटान, कुक आइलैंड्स, बारबाडोस, कंबोडिया, फिजी, डोमिनिका, इंडोनेशिया, माइक्रोनेशिया, हैती, लाओस, मार्शल आइलैंड्स, मोंटसेराट, मकाओ (एसएआर चीन), नीयू, सेंट लूसिया, मालदीव, पलाऊ आइलैंड्स, त्रिनिदाद और टोबैगो, म्यांमार, तुवालु , ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स, नेपाल, समोआ, ग्रेनाडा, श्रीलंका, वानुअतु, जमैका, थाईलैंड, सेंट किट्स एंड नेविस, तिमोर-लेस्ते, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस, ईरान, अल्बानिया, बोलीविया, कतर, सर्बिया, अल सल्वाडोर, जॉर्डन, ओमान, बोत्सवाना, बुरुंडी, केप वर्डे द्वीप समूह, कोमोरो द्वीप समूह, इथियोपिया, गैबॉन, गिनी-बिसाऊ, मेडागास्कर, मॉरिटानिया, मॉरीशस, मोज़ाम्बिक, रवांडा, सेनेगल, सेशेल्स, सिएरा लियोन, सोमालिया, तंजानिया, टोगो, ट्यूनीशिया, युगांडा, ज़िम्बाब्वे।
भारतीय 11 एशियाई और 2 यूरोपीय देशों की यात्रा कर सकते हैं वीजा मुक्त
भारतीय 20 अफ्रीकी देशों, 2 यूरोपीय देशों, 2 अमेरिकी देशों, 4 मध्य पूर्वी देशों, 11 एशियाई देशों, 8 ओशियान देशों और 10 कैरेबियाई देशों की वीजा-मुक्त यात्रा कर सकते हैं। बस फिर देर किस बात की, पासपोर्ट उठाइए, बैग पैक करिए और बिना किसी टेंशन के इंटरनेशनल यात्रा पर निकल पड़िए।
Comments are closed.