गोरखनाथ मंदिर हमला: यूपी एटीएस ने मुंबई में खंगाली मुर्तजा की कुंडली

समग्र समाचार सेवा

मुंबई5 अप्रैल। गोरखनाथ मंदिर पर हमला करने वाले मुर्तजा अब्बासी की कुंडली का पता लगाने के लिए यूपी एटीएस की एक टीम मुंबई भी पहुंची है। मुर्तजा ने मुंबई में रहकर आईआईटी मुंबई से केमिकल इंजीनियरिंग की थी। उसका परिवार भी नवी मुंबई में रहता था। यूपी एटीएस ने महाराष्ट्र एटीएस के साथ मिलकर मुंबई में पड़ताल की है। सोमवार को टीम नवी मुंबई के उस इलाके में पहुंचीं जहां मुर्तजा अपने परिवार के साथ रहा करता था। अभी यह साफ नहीं है कि एटीएस को यहां से किस तरह साक्ष्य मिले हैं।

से महाराष्ट्र एटीएस भी अलर्ट पर

बताया जा रहा है कि मुर्तजा के मुंबई कनेक्शन सामने आने और यूपी एटीएस के पहुंचने के बाद से महाराष्ट्र एटीएस भी अलर्ट है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मुंबई में मुर्तजा के किन लोगों से संपर्क था, उसकी गतिविधियां किस तरह की थीं। यूपी एटीएस ने नवी मुंबई में सोमवार को कई ऐसे लोगों से पूछताछ की जो मुर्तजा के घर के आसपास रहते हैं और उसे जानते हैं। बताया जा रहा है कि यूपी एटीएस की टीम आज अब तक मिले साक्ष्यों को लेकर वापस आ जाएगी और बाकी का काम महाराष्ट्र एटीएस को सौंप दिया गया है।

मुर्तजा ने मुंबई आईआईटी से ही केमिल इंजीनियरिंग की

गौरतलब है कि मुर्तजा ने मुंबई आईआईटी से ही केमिल इंजीनियरिंग की है। इंजीनियरिंग करने के बाद एक बड़ी कंपनी में उसकी नौकरी लग गई थी। कुछ साल पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी। मुर्तजा के पिता एक बड़े वकील हैं और मुंबई में वकालत कर रहे थे।

Comments are closed.