समग्र समाचार सेवा
रायपूर, 29नवंबर।
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने राजभवन सचिवालय में पदस्थ भृत्य श्री छतराम राठौर को सेवानिवृत्त होने पर उनके विदाई समारोह में शाल और श्रीफल देकर सम्मानित किया। राज्यपाल ने उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की। इस अवसर पर राज्यपाल के विधिक सलाहकार श्री आर.के. अग्रवाल, उपसचिव श्रीमती रोक्तिमा यादव, नियंत्रक श्री हरबंश मिरी, राज्यपाल के परिसहायद्वय श्री त्रिलोक बंसल एवं मेजर सिद्धार्थ सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
Comments are closed.