माननीय मोदी जी दिल्ली आए किसानों की समस्याओं का जल्द करे समाधान- राष्ट्रीय किसान विकास महासंघ

समग्र समाचार सेवा

प्रतापगढ़, 5दिसंबर। 

राष्ट्रीय किसान विकास महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आलोकसतीश श्रीवास्तव ने कहा किसानों की तकलीफ आज कग जाहिर है देश ही नही अपितु विदेशी लोग भी आहत है क्योंकि भारतीय किसानों के साथ मौजूदा सरकार का बर्ताव बेहद निंदनीय है।

बाराबंकी समेत पूरे यूपी भर में क्रय केंद्र हुए फेल!- 
भ्रष्टाचार के आगे अन्नदाता सड़कों पर धान लेकर आने को हुआ मजबूर!

जहाँ प्रतापगढ़ में क्रय केंद्रों पर नहीं खरीदा जा रहा किसानों का हाईब्रिड धान, डीएम का आदेश हवा हो रहा है, अब किसानों पर इस तरह के अत्याचार बंद होने चाहिए।

जाड़े की असुविधा-जनक आहटों के बीच किसानों का बड़ा आंदोलन दिल्ली की चौखट पर बेचैनी पैदा कर रहा है! आशा करता हूँ कि नरेंद्र मोदी जी अपने दरबार में आये धरतीपुत्रों का सम्मान और उनकी समस्या का समाधान जल्द करके उन्हें उनको घरों के लिए विदा करेंगे!
ये किसान तो माँ भारती के वो लाल है जिनके पसीने की महक पर मुग्ध होकर धरती माँ खलिहान भर-2 अन्न न्योछावर करती रही है।
अतः माननीय मोदी जी आप उन्हें बुलाकर ज़रा गले तो लगाइए अपने घर के इन बड़ों को, पैर छू लीजिए इन माँओ के, कंधे पर बड़े भाई जैसा हाथ रखिए दशमेश पिता के इन बेलौस-बेमिसाल वंशजों के।
हम आशा करते है कि आप हर चुनौती की तरह यह संवाद भी साध ही लेंगे।

Comments are closed.