अगर आपत्तिजनक बयान पर केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की हुई गिरफ्तारी तो उद्धव ठाकरे पर क्यों नहीं……
उद्धव ठाकरे की गिरफ्तारी की हो रही मांग, वीडियों के वायरल होने से फंसे महाराष्ट्र के सीएम
समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 25अगस्त। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के ख़िलाफ़ कथिततौर पर ‘आपत्तिजनक’ बयान देने पर केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की गिरफ्तारी हुई। पुलिस ने उन्हें उठाकर जेल में बन्द कर दिया। अब ऐसे में सवाल यह उठता है कि अगर राणे का विवादित बयान उन्हें जेल की हवा खाने को मजबूर करता है तो फिर सीएम उद्धव ठाकरे क्यों इस सजा से बचें हुए है। क्या उन्होंनें कभी ऐसा कोई विवादित बयान नही दिया है? उनका ही एक पुराना वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। वीडियो को शेयर करते हुए अब कुछ लोग महाराष्ट्र सीएम की गिरफ्तारी की माँग कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, वीडियो साल 2018 की है। उद्धव ठाकरे पालघर लोकसभा उपचुनाव के लिए एक रैली को संबोधित कर रहे थे। अपने संबोधन में मशगूल उद्धव ठाकरे ने योगी आदित्यनाथ पर कई अपमान जनक शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि कल आदित्यनाथ आए थे। योगी! अरे, यह तो भोगी है। मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठता है, ये कैसा योगी! ये गैस का गुब्बारा है। चप्पल (खड़ाऊँ) पहनकर (छत्रपति) शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर हार पहना रहा था। उसी चप्पल से उसे मारना चाहिए।“
उनके इस बयान का जवाब सीएम योगी ने बेहद ही सादगी के साथ दिया था। उन्होंने कहा था, “मेरे अंदर उनसे (उद्धव ठाकरे से) कहीं ज्यादा शिष्टाचार है और मैं जानता हूँ कि कैसे श्रद्धांजलि दी जाती है। मुझे उनसे कुछ भी सीखने की जरूरत नहीं है।”
अब इसी पुरानी वीडियो के मद्देनजर प्रियंका शर्मा लिखती हैं, “उद्धव ठाकरे को योगी आदित्यनाथ पर ऐसी टिप्पणी के लिए लखनऊ की जेल में बंद कर देना चाहिए।” वहीं एक अन्य यूजर कहता है, “महाराज जी आपके बारे में इस प्राणी के तुच्छ विचार मन को अति पीड़ा देने वाले हैं। मेरी उत्तर प्रदेश पुलिस से गुज़ारिश हैं इस प्राणी को जल्द से जल्द गिरफ़्तार कर के जेल में डाला जाए। इसके ब्यान से एक योगी ही नहीं सबसे बड़े राज्य के CM का अपमान किया है।”
@Uppolice @myogiadityanath माननीय महाराज जी आपके बारे में इस प्राणी के तुच्छ विचार मन को अति पीड़ा देने वाले हैं,मेरी उत्तर प्रदेश पुलिस से गुज़ारिश हैं इस प्राणी को जल्द से जल्द गिरफ़्तार कर के जेल में डाला जाए, इसके बयान से एक योगी ही नहीं सबसे बड़े राज्य के सीएम का अपमान किया है
Uddhav Thackeray should be locked up in Lucknow jail for this comment on Yogi Adityanath Ji…#NarayanRane #UddhavThackeray #Maharashtra #ShivSena pic.twitter.com/ITVdYOFxqq
— Priyanka Sharma (@ThePriyankaIND) August 24, 2021
उल्लेखनीय है कि उद्धव ठाकरे की 3 साल पुरानी वीडियो केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री नारायण राणे की गिरफ्तारी के बाद वायरल होनी शुरु हुई, जिन पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने महाराष्ट्र सीएम के लिए कहा था, “ये शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री को ये नहीं पता कि हमें स्वतंत्र हुए कितने वर्ष हुए हैं। अपने भाषण के दौरान उन्होंने पीछे मुड़कर अपने सहयोगी से पूछा था। अगर मैं वहाँ होता तो उन्हें जोरदार थप्पड़ मारता।”
ज्ञात हो कि राजनीति में मशगूल हर नेता आए दिन एक नहीं कई आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते है। एक दूसरे पर ना जाने कितने नीच और बेहद शर्मनाक शब्दों का इस्तेमाल करते है। सपा नेता आजम खान और कांग्रेस के कई नेताओं के टीवी डिबेट इस बात के प्रमाण है कि बस एक ही नहीं बल्कि कई नेताओं अपनी मर्यादा का उलंघन एक बार नही बार- बार करते है।
Comments are closed.