समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,18 फरवरी। भारत और रूस के बीच हाल ही में हुई एक अहम डील ने भारतीय सुरक्षा व्यवस्था को और भी मजबूत कर दिया है। रूस ने भारत को Igla-S नामक अत्याधुनिक पोर्टेबल एयर डिफेंस सिस्टम (MANPADS) की आपूर्ति करने के लिए समझौता किया है, जो भारतीय सेना के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। यह सिस्टम विशेष रूप से दुश्मन के हवाई हमलों को नाकाम करने में सक्षम है, जिससे भारत की सुरक्षा में एक नई मजबूती जुड़ी है।
Comments are closed.