समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,5 दिसंबर।
1657 – शाहजहां के छोटे बेटे मुराद ने खुद को बादशाह घोषित किया।
1812 – नेपोलियन बोनापार्ट रुस में भारी पराजय और नुक़सान का सामना करने के बाद फ़्रास लौटे।
1917 – रूस में नई क्रांतिकारी सरकार गठन तथा रूस-जर्मनी के बीच युद्ध विराम।
1922 – ब्रिटिश संसद द्वारा आयरिश स्वतंत्र राज्य संविधान अधिनियम को स्वीकृति मिली।
1943 – जापानी हवाई जहाज ने कोलकाता पर बम गिराया।
1946 – भारत में होमगार्ड संगठन की स्थापना हुई।
1950 – सिक्किम भारत का संरक्षित राज्य बना।
1955 – लंबी दूरी के टेलिफोन कॉल को हर घर तक पहुंचा देने वाली एसटीडी सेवा अस्तित्व में आई.
1971 – भारत ने बांग्लादेश को एक देश के रूप में मान्यता दी।
1990 – विवादास्पद लेखक सलमान रुश्दी दो वर्ष के अंतराल के बाद पहली बार लोगों के सामने आये।
1997 – भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी, इटली में पोम्पेली और हम्रयूलेनियम स्थल, पाकिस्तान में शेरशाह सूरी निर्मित रोहतास का क़िला और बांग्लादेश में सुंदरवन को यूनेस्को ने विश्व धरोहर में शामिल किया।
1999 – भारतीय सुंदरी युक्ता मुखी ‘मिस वर्ल्ड’ चुनी गईं।
2008 – रूस के राष्ट्रपति दामित्री मे देवेदेव ने अगली पीढ़ी की परमाणु अभियांत्रिकी को भारत के साथ संयुक्त रूप से विकसित करने का प्रस्ताव किया।
जन्मदिवस –
1872 – आधुनिक पंजाबी काव्य और गद्य के निर्माता के रूप में प्रसिद्ध कवि भाई वीर सिंह का जन्म हुआ।
1894 – भारत के क्रांतिकारियों में से एक एच. सी. दासप्पा का जन्म हुआ।
1898 – भारत और पाकिस्तान के प्रसिद्ध उर्दू कवि जोश मलीहाबादी का जन्म हुआ।
1930 – संघ के वरिष्ठ प्रचारक ओजपूर्ण व्यक्तित्व रंगा हरि का जन्म हुआ।
1938 – गुजराती साहित्यकार रघुवीर चौधरी का जन्म हुआ।
पुण्यतिथि –
1924 – स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद् और सामाजिक कार्यकर्ता एस. सुब्रह्मण्य अय्यर का निधन हुआ।
1941 – प्रसिद्ध भारतीय महिला चित्रकार अमृता शेरगिल का निधन हुआ।
1950 – भारतीय लेखक अरबिंदो घोष का निधन हुआ।
1951 – प्रख्यात कलाकार तथा साहित्यकार अवनीन्द्रनाथ ठाकुर का निधन हुआ।
1961 – परमवीर चक्र से सम्मानित गुरबचन सिंह सालारिया का निधन हुआ।
2007 – यशस्वी व्यक्तित्व के धनी उत्तमचंद इसराणी का निधन हुआ।
2013 – दक्षिण अफ़्रीका के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न सम्मनित नेल्सन मंडेला का निधन हुआ।
Comments are closed.