14 जुलाई को कांग्रेस की अहम बैठक, कांग्रेस बदल सकती है नेता विपक्ष

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 13जुलाई। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 14 जुलाई को पार्लियामेंट्री स्ट्रैटजी ग्रुप की बैठक बुलाई है। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी को उनके पद से हटाया जा सकता है। इस पद की रेस में शशि थरूर, मनीष तिवारी, गौरव गोगोई सबसे आगे चल रहे हैं।
बता दें कि पार्टी पश्चिम बंगाल में अधीर रंजन की भूमिका से नाराज है। तृणमूल कांग्रेस के प्रति कांग्रेस की सहानुभूति होने के बाद भी अधीर रंजन लगातार ममता के खिलाफ आक्रमक तेवर अपनाए हुए थे, जो पार्टी को पसंद नहीं आए। दूसरी तरफ कांग्रेस के कई नेताओं ने रंजन के एकतफा फैसले करने और उनके कामकाज के कई तरीकों पर नाराजगी जताई थी। पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों के आने के बाद से ही अधीर रंजन चौधरी को इस पद से हटाए जाने की अटकलें लग रही थी।

बता दें कि संसद का मानसूत्र सत्र 19 जुलाई से 13 अगस्त तक होगा। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई से 13 अगस्त तक होगा। इसमें 19 कार्यदिवस होंगे। ओम बिरला ने कहा कि मानसून सत्र के दौरान कोविड संबंधी सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों का कोरोना वायरस रोधी टीकाकरण नहीं हुआ है उन्हें सत्र के दौरान संसद परिसर में प्रवेश से पहले आरटी-पीसीआर जांच करवाने को कहा जाएगा।

Comments are closed.