प.बंगाल में भाजपा ने जारी किए 57 सीटों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट, नन्दीग्राम में शुभेंदु अधिकारी बने बीजेपी के उम्मीदवार

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 6मार्च।

पश्चिम बंगाल में 27 मार्च से आठ चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। भाजपा में पार्टी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 57 उम्मीदवारों के नाम हैं।

नन्दीग्राम से भाजपा ने शुभेंदु अधिकारी को अपना ममता बनर्जी के खिलाफ उतारा है। बता दें कि  शुभेंदू अधिकारी टीएमसी में ममता के करीबी माने जाते थे लेकिन शुभेंदु पिछले दिनों टीएमसी को छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे।

पश्चिम बंगाल के रामनगर विधानसभा सीट से- सुरेश नायक
मेदिनीपुर – संबित दास , मोयना विधानसभा सीट -अशोक डिंडा, हल्दिया विधानसभा सीट से – तापसी मंडल,
केसरी विधानसभा सीट से- सोनाली मुर्मू, रायपुर – सुदागांशु हंसदा ,खड़गपुर – तपन भूइया, छटना- सत्यनारायण मुखर्जी, नयाग्राम विधानसभा सीट से- बाकुल मुर्मू , भागवनपुर विधानसभा सीट से- रविंद्रनाथ मैती , खेजुरी – शांतनु प्रमाणिक, गोपीबल्लपुर से – संजीत महतो, बलरामपुर से बलेश्वर महतो और नंदीग्राम से शुभेंदु अधिकारी को टिकट दिया गया है।

Comments are closed.