समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 8 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया ने 100 महिलाओं को सम्मानित करने वाली पुस्तक ”द फेनोमेनल शी” का चौथा संस्करण लॉन्च किया। इन सभी महिलाओं ने देश का नाम रोशन कर सभी को गौरवान्वित किया है। आईएनबीए के संस्थापक और महासचिव कविराज सिंह ने कार्यक्रम की पहल करते हुए शुरुआती भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य देशभर की महिलाओं को प्रोत्साहित करना है। जो आने वाले सयम में समाज के निर्माण में एक प्रमुख भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक के पीछे का विचार महिलाओं द्वारा आज किए जा रहे सराहनीय कार्य को सामने लाना था।
कार्यक्रम में कई मशहूर हस्तियों ने की शिरकत
राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कार्यक्रम का उद्घघाटन किया। इसके अलावा कानून और न्याय मंत्रालय में संयुक्त सचिव जी. आर राघवेंद्र राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग की अध्यक्ष संगीता ढींगरा, उत्तर प्रदेश उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश सुधीर सक्सेना ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
महिलाओं को मिले समान अधिकारः प्रियंका
इस दौरान प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि महिलाओं को देवी के रूप में नहीं बल्कि समाज के समान सदस्यों के रूप में माना जाना चाहिए। महिलाओं को समान अधिकार मिलने चाहिए। इसी कड़ी में जी.आर राघवेंद्र ने कहा कि ‘महिलाओं को बेहतर अंतर्ज्ञान, धैर्य, भावनात्मक ध्यान, करुणा और नेटवर्किंग क्षमता के लिए जाना जाता है। नारी शक्ति की सूची अंतहीन है”।
महिलाएं नाजुक नहीं, पुरुषों की तरह शक्तिशालीः आईजी
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट और रीजनल हेड-नॉर्थ नजफ रिजवी ने कहा कि पंखों वाली चिड़िया हैं, इसलिए ऊंची उड़ान भरें, आसमान सब आपका है’। वहीं हरियाणा के आईजी क्राइम ब्रांच डॉ. राजश्री सिंह ने कहा कि महिलाओं को नाजुक नहीं माना जाना चाहिए, वे पुरुषों की तरह शक्तिशाली हैं’।
पुस्तक के विमोचन में हर क्षेत्र से जुड़े सम्मानित लोग पहुंचे
”द फेनोमेनल शी” के अवसर पर हर क्षेत्र से जुड़ा सम्मानित व्यक्ति वहां पहुंचा। इस अवसर पर वरिष्ठ सरकारी अधकारी, विभिन्न उच्च न्यायालयों और जिला अदालतों में बैठे न्यायाधीशों के साथ-साथ मनोरंजन उद्योग की भागीदारी भी देखी गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को रेखांकित करना था।
कार्यक्रम में ये व्यक्तित्व भी रहे मौजूद
डोमिनिकन गणराज्य से लिडिलिन कॉन्ट्रेरास शामिल हुईं। अटलांटा में भारत के महावाणिज्य दूतावास से डॉ स्वाति कुलकर्णी, यूके संसद के सदस्य बैरोनेस संदीप वर्मा, राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी, मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री दग्गुबाती पुरंदेश्वरी, तेलंगाना उच्च न्यायालय से न्यायमूर्ति न्यायमूर्ति घंडिकोटा श्री देवी, डॉ पल्लवी अग्रवाल, उप्र से एडीजे न्यायमूर्ति शिवानी सिंह, गुड़गांव की मेयर मधु आजाद, हरियाणा के आईजी क्राइम ब्रांच डॉ. राजश्री सिंह, यूपी राज्य विधि आयोग की सचिव सपना त्रिपाठी, राज्य लोक सेवा आयोग लखनऊ की सदस्य डॉ. अनीता भटनागर जैन, डॉ. अपर्णा जसवाल सहित फोर्टिस एस्कॉर्ट्स से हृदय रोग विशेषज्ञ समारोह में मौजूद रहे।
Comments are closed.