समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,29 अक्टूबर। वॉशिंगटन, 29 अक्टूबर 2024 – वॉशिंगटन और ओरेगन में हाल ही में बैलट बॉक्स में आग लगने की घटनाओं से हड़कंप मच गया है। इन घटनाओं में सोमवार को पोर्टलैंड और वॉशिंगटन के अन्य स्थानों पर बैलट बॉक्स में आगजनी की सूचना मिली। स्थानीय पुलिस ने इन घटनाओं की जांच शुरू कर दी है और इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया को नुकसान पहुंचाने के गंभीर प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।
Comments are closed.