समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 15 अगस्त :स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से अपने सबसे छोटे (75 मिनट) भाषण में युवाओं और देश के विकास के लिए कई बड़े ऐलान किए। मोदी ने 1 करोड़ युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में ट्रेनिंग, गरीब और मिडिल क्लास छात्रों को मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग, और 5-15 वर्ष के बच्चों के लिए राष्ट्रीय खेल प्रतिभा खोज अभियान शुरू करने की घोषणा की।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत अब ‘फ्रैजाइल फाइव’ से दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने सेमीकंडक्टर उत्पादन, ऊर्जा सुरक्षा, ब्लू इकोनॉमी, सॉफ्ट पावर जैसे योग, आयुर्वेद, फिल्म, गेमिंग और विज्ञान-तकनीक के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेज़ सुधार और निवेश पर ज़ोर दिया।
मोदी ने कहा—”हमारा लक्ष्य है 50 भारतीय कंपनियां फॉर्च्यून 500 में हों।” उन्होंने देश के युवाओं से अपील की कि वे जनगणना प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाएं और देश के भविष्य निर्माण में अपनी पूरी ताकत लगाएं।
इस बार भी कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने लगातार दूसरे साल लाल किले के I-Day समारोह में शिरकत नहीं की। मोदी ने समारोह में उपस्थित एनसीसी कैडेट्स, छात्रों और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और विकसित भारत के सपनों को साकार करने के लिए मिलकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
इस ऐतिहासिक मौके पर लाल किले से पहली बार पूरे वंदे मातरम् का गायन भी हुआ।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.