क्राइस्टचर्च टेस्ट के दूसरे दिन न्यूजीलैंड ने भारत पर बढ़त मजबूत की, भारतीय टीम 116/6

  • क्राइस्टचर्च टेस्ट के दूसरे दिन न्यूजीलैंड ने भारत पर बढ़त मजबूत की, भारतीय टीम 116/6
  • मैट हेनरी ने पहले ओवर में यशस्वी जायसवाल को शून्य पर किया आउट, केएल राहुल (25), पडिक्कल (21), शुभमन गिल (17), पंत (23) ने दिए छोटे योगदान
  • न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी 356 रन पर समाप्‍त की, टॉम ब्लंडेल (89) और टॉम लैथम (59) टॉप स्कोरर
  • भारत की ओर से आकाश दीप ने 5 विकेट लिए, अंशुल कंबोज और गुरनूर बराड़ को 2-2 सफलता

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली ,28 नवंबर : क्राइस्टचर्च टेस्ट के दूसरे दिन न्यूजीलैंड ने भारत पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। भारतीय टीम की पहली पारी में 116 रन पर 6 विकेट गिर चुके हैं। मैच की शुरुआत में ही मैट हेनरी ने यशस्वी जायसवाल को शून्य पर आउट कर भारत को झटका दिया। उसके बाद केएल राहुल ने 25, देवदत्त पडिक्कल ने 21, कप्तान शुभमन गिल ने 17 और ऋषभ पंत ने 23 रन बनाए, लेकिन कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।
इससे पहले न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी 356 रन पर समाप्‍त की थी, जिसमें टॉम ब्लंडेल ने 89 और टॉम लैथम ने 59 रनों की अहम भूमिका निभाई। भारत की ओर से आकाश दीप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए, वहीं अंशुल कंबोज और गुरनूर बराड़ को 2-2 सफलता मिली।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.