यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए भारतीय दूतावास का निर्देश, नागरिकों को तत्काल संपर्क करने के लिए कहा
समग्र समाचार सेवा
कीव, 6 मार्च। रूस और यूक्रेन के बीच 11वें दिन के बाद भी युद्ध जारी है। दोनों देशों के बीच स्थिति लगातार बिगड़ती ही जा रही है। हालांकि यूक्रेन के राष्ट्रपति ने रूस के खिलाफ कड़े प्रतिबंध लगाने की मांग की है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से फोन पर बात कर रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने को कहा है। इससे पहले, यूक्रेन ने रूस को हराने के लिए पश्चिम से और सैन्य सहयोग देने की मांग की है। हालांकि, पुतिन ने पश्चिम को चेताया है कि यदि नो फ्लाइ जोन का निर्धारण नहीं हो पाया तो युद्ध और भीषण हो जाएगा। हंगरी में स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि आज आपरेशन गंगा फ्लाइट के अंतिम चरण की शुरुआत की गई है। अपने स्वयं के आवास (दूतावास द्वारा व्यवस्थित के अलावा) में रहने वाले सभी छात्रों से अनुरोध किया गया है कि वे हंगरी,राकोजी यूटी 90, बुडापेस्ट में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच पहुंचें।
भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों को संपर्क करने के लिए कहा
भारतीय दूतावास ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों से उनके मोबाइल नंबर और स्थान के साथ तत्काल उनसे संपर्क करने को कहा है। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को देखते हुए भारतीयों को सुरक्षित निकाला जा रहा है। इसी बीच भारत के दूतावास ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों की निकासी के समन्वय के लिए बुडापेस्ट में एक कंट्रोल रूम बनाया है।
भारतीय छात्रने कहा हम सरकार के शुक्रगुजार हैं
यूक्रेन से लौटी भारतीय छात्रा ने बताया कि हम सभी छात्र हंगरी बार्डर से होते हुए आए हैं। बार्डर क्रास करने में हमें समय लगा, लेकिन भारत सरकार की शुक्रगुजार हूं कि सरकार हमें सुरक्षित भारत वापस ले आई। हम सभी छात्र हंगरी बॉर्डर से होते हुए आए हैं। बॉर्डर क्रॉस करने में हमें समय लगा लेकिन भारत सरकार की शुक्रगुजार हूं कि सरकार हमें सुरक्षित भारत वापस ले आई।
रूस का यूक्रेन पर आक्रमण लगातार जारी
रूस का यूक्रेन पर आक्रमण लगातार जारी है। इस बीच अपने देश के अस्तित्व के लिए लड़ रहे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने अमेरिका से और लड़ाकू विमान भेजने और रूस से तेल आयात कम करने की भावुक अपील की है ताकि उनका देश रूसी सैन्य कार्रवाई का मुकाबला कर सके। जेलेंस्की ने शनिवार को अमेरिकी सांसदों को निजी तौर पर किए गए वीडियो कॉल में कहा कि संभव है कि वे उन्हें आखिरी बार जिंदा देख रहे हों।
यूक्रेन के राष्ट्रपति राजधानी कीव में ही मौजूद हैं
यूक्रेन के राष्ट्रपति राजधानी कीव में ही मौजूद हैं जिसके उत्तर में रूसी बख्तरबंद टुकड़ियों का जमावड़ा है। सेना की हरे रंग की शर्ट में सफेद दीवार की पृष्ठभूमि में यूक्रेन के झंडे के साथ नजर आ रहे जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन को अपनी हवाई सीमा की सुरक्षा करने की जरूरत है। यह या तो उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) द्वारा उड़ान वर्जित क्षेत्र लागू करने से या अधिक लड़ाकू विमानों के भेजे जाने से ही हो सकता है। जेलेंस्की कई दिनों से उड़ान वर्जित क्षेत्र घोषित करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन नाटो इससे इनकार कर रहा है। नाटो का कहना है कि ऐसे कदम से रूस के साथ लड़ाई बढ़ सकती है।
Comments are closed.