भारत-चीन के बीच सीमा पर तनाव कम करने की पहल: LAC पर 5 टेंट हटाए गए, कई अस्थायी संरचनाएं भी तोड़ी गईं
समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,25 अक्टूबर। भारत और चीन के बीच लंबे समय से जारी सीमा विवाद में एक महत्वपूर्ण प्रगति देखने को मिली है। वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर दोनों देशों ने डिसइंगेजमेंट प्रक्रिया की शुरुआत करते हुए 5 टेंट और कई अस्थायी ढांचे (टेंपरेरी स्ट्रक्चर) हटा दिए हैं। इस कदम को सीमा पर शांति स्थापित करने और दोनों देशों के बीच तनाव कम करने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।
Comments are closed.