आईटीबीपी के जवानों ने 15000 फीट की ऊंचाई पर गणतंत्र दिवस मनाया

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 26 जनवरी। गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर आयोजित परेड में देश के विभिन्न राज्यों की झांकियां निकलती हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस के जश्न का नजारा कुछ खास होगा। क्योंकि इस बार गणतंत्र दिवस परेड में कुछ चीजें पहली बार दिखाई देंगी और कुछ परंपराओं में बदलाव दिखाई देंगे। इस खास मौके दिल्ली में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। देश इस बार आजादी के 75 साल भी पूरे कर रहा है। जिसे ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के रूप में मनाया जा रहा है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी फहराया झंडा

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मैं भारत के देशवासियों को 73वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। आज के दिन इस दिवस को मनाते हुए यह आवश्यक होता है कि उन महानायकों और वीर सपूतों को याद करें जिन्होंने अपना सर्वस्व इस देश को गणतंत्र बनाने के लिए लगाया था।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दी 73वें गणतंत्र दिवस की बधाई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी को 73वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। भारतीय गणतंत्र के गौरव, एकता व अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले सभी जवानों को नमन करता हूं।आइए आज हम सभी स्वाधीनता के लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता सुनिश्चित करने का संकल्प लें।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी 73वें गणतंत्र दिवस बधाई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि, 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह हमारे लोकतंत्र का जश्न मनाने और हमारे संविधान में निहित विचारों और मूल्यों को संजोने का अवसर है। हमारे देश की निरंतर प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना।

प्रधानमंत्री ने लोगों से कहा हार्दिक शुभकामनाएं

73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिंद!

दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

73वें गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में जगह-जगह सुरक्षाबलों के जवान तैनात हैं। इस दौरान सुरक्षाकर्मी सड़कों पर गाड़ियों की चेकिंग कर रहे हैं। तस्वीरें शांति पथ की हैं।

Comments are closed.