जंगलराज के युवराज नहीं कर सकते बिहार का विकास- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

समग्र समाचार सेवा
मुजफ्फरपुर, 28अक्टूबर।
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार-प्रसार के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार में तीन सभाएं कीं। सबसे पहले दरभंगा उसके बाद मुजफ्फरपुर और अंत में पटना में सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को चेताया, कहा’ यद‍ि जंगलराज वाले लोग सत्ता में आ गए तो फिर से बिहार अपहरण का बाजार बन जाएगा। यह बीमार हो जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि अटकाने, भटकाने और लटकाने वालों से बिहार को बचाएं। ये बिहार को बीमार बना देंगे। इसके बाद विकास के काम को आगे बढ़ाना असंभव हो जाएगा।

पीएम द्वारा कही मुख्य बातें –
– आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए एक साल के लिए मुफ्त में इंटरनेट की सुविधा देने की घोषणा की।
– पीएम ने कहा कि तकनीक की मदद से भ्रष्टाचार पर लगाम लगाया जा सकता है, एनडीए की सरकार ने इसे कर दिखाया है।
– कोरोना काल में बैंक खातों से होने वाले फायदों को लोगों को बताया। कहा, इसकी वजह से लोगों तक सरकार सहायता पहुंचाने में सफल हुई है।
– पटना के बाद सूबे के दूसरे शहरों में भी लागू होगी मेट्रो परियोजना।
– चुनाव के बाद स्वामित्व कार्ड योजना लागू की जाएगी।

– लोगों को अगाह किया कि वे फिर से जंगलराज वालों को आने का अवसर नहीं दें। जंगलराज का युवराज बिहार को आइटी हब नहीं बना सकते।

– कहा, हमारी सरकार ने प्रतियोगिता परीक्षा देने वालों के लिए सुधार किया है। अब एक ही परीक्षा और वह भी संबंधित जिले में ही होगी। इससे आत्मनिर्भर बिहार बनेगा।

– कहा, सरकार ने आरक्षण को 10 साल के लिए बढ़ा दिया है। सवर्ण गरीबों को भी आरक्षण दिया गया है। जिससे ये भी आगे बढ़ सकें।

– पीएम ने कहा कि बीते डेढ़ दशक में एनडीए शासन में बिहार असुविधा से सुविधा की ओर, कुशासन से सुशासन की ओर बढ़ने में सफल रहा है। यद‍ि जंगलराज वाले आ गए तो बेड़ा गर्क हो जाएगा।

– मुजफ्फरपुर में प्रधानमंत्री ने लीची व लहठी से जुड़े स्थानीय उद्योगों के विकास का वादा किया।

– कहा, मुजफ्फरपुर और आसपास के जिलों के लिए हाइवे का तेजी से निर्माण चल रहा है।

– कहा, मुजफ्फरपुर को जल्द ही गैस कनेक्टिविटि मिलने वाली है। इससे यहां गैस आधारित उद्योगों का विकास होगा।

– राज्य में पलायन और भय के लिए पूरी तरह से राजद को ठहराया जिम्मेवार। परिवारवाद और भ्रष्टाचार के लिए कोसा।बिना नाम लिए राजद पर कसा तंज।

– किया अगाह महागठबंधन के नेताओं के इतिहास को देखते हुए उन्हें सत्ता नहीं सौंपनी है।

– रामायण सर्किट होने से पर्यटन का विकास होगा। मिथिलांचल के विकास को पीएम पैकेज का लाभ मिल रहा है। हजारों किमी सड़क बनी। दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी में रोड ठीक करने के लिए तेजी से काम हो रहा है। रेल दोहरीकरण का भी लाभ मिलेगा।

– पहले जो सरकार में थे, उनका मंत्र था पैसा हजम, परियोजना खत्म। उन्हें कमीशन शब्द से बड़ा प्रेम था, कनेक्टिवटी आने ही नहीं दिया।
– बिहार नीतीश जी के नेतृत्व में बहुत आगे बढ़ा है। मां सीता यहां की धरती को बड़े प्रेम से निहार रही होगी। अयाेध्या में मंदिर का निर्णाण हो रहा। मां सीता के क्षेत्र में आकर राम मंदिर के निर्माण की बधाई देता हूं। आप ही उसके असली हकदार हैं। भाजपा की पहचान है, जो कहते हैं वे करते हैं। देश में पहली बार ऐसा हो रहा मेनिफेस्टो उठाकर देखा जा रहा कि अब कोैन सा काम किया जाएगा।

– हमने कहा था गरीब का बैंक खाता खोलेंगे। 40 करोड़ से अधिक का खाता खुला। मुफ्त गैस बांटी गई। 90 लाख महिलाओं को धुआं से मुक्त किया। गरीबों को पांच लाख तक के निशुल्क इलाज की सुविधा मिल रही है। कोराना काल में मुफ्त में अनाज हमने दिया। आज बिहार के गरीबों के लिए दीवाली और छठ पूजा तक राशन की व्यवस्था है। बाढ़ के दौरान भी हमने ऐसा किया। पानी के कारण बहुत दिक्कत होती है।

– बीते समय में हर घर नल जल की व्यवस्था की गई। बिहार जल्द ऐसे राज्यों में शामिल होगा, जहां पाइप से पानी पहुंचेगा। अब पानी से कोई बीमारी नहीं होगी। हमारा संकल्प है। इसे पूरा करेंगे। एनडीए का यही ट्रैक रिकॉर्ड जन-जन को आश्वत करेगा। एनडीए ने विकास का खाका खींचा है। आत्मनिर्भर बिहार का संकल्प है।

Comments are closed.