यहाँ जानें हरियाणा और हिमाचल में कौन किससे आगे किसकी हुई जीत?

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 4जून। हरियाणा में 10 लोकसभा सीटों पर आज परिणाम घोषित किया जा रहा है। हरियाणा में कांग्रेस को 5 सीटें मिलती नजर आ रही है तो वहीं बीजेपी के हिस्से में भी पांच सीटें आ रही है। वहीं हिमाचल की 4 लोकसभा सीटों पर बीजेपी की बढ़त बनी हुई है। चारों सीटों पर बीजेपी के पाले में पड़ती नज़र आ रही है।

हरियाणा में स्थिति
– सानीपत लोकसभा सीट से सातवें राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी मोहनलाल बड़ाैली 18220 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा के मोहनलाल बड़ौली को अब तक 271057 वोट और कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी को 252837 वोट मिले हैं। अन्य में इनेलो के अनूप सिंह दहिया 4761 और जजपा के भूपेंद्र सिंह मलिक 3544 वोट लेकर चौथे स्थान पर चल रहे हैं।

– करनाल से मनोहर लाल ने 1.71 लाख से बढ़त बनाई
करनाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व सीएम मनोहर लाल ने 171124 मतों से निर्णायक बढ़त बना ली है। उन्हें 494493 मत मिले हैं, जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस के दिव्यांशु बुद्धिराजा को 323369 मत मिले हैं।

– अंबाला से कांग्रेस के वरुण 17829 मतों से आगे
अंबाला लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी वरुण मुलाना लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। वह 17829 मतों से आगे चल रहे हैं, हालांकि भाजपा की बंतो कटारिया उन्हें कड़ी टक्कर दे रहीं हैं। अब तक की मतगणना में कांग्रेस के वरुण को 478039 मत मिले हैं। जबकि भाजपा की बंतो कटारिया को 460210 मत मिले हैं।

हरियाणा के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, “हरियाणा में कांग्रेस के पक्ष में समर्थन की लहर है… जनता ने संकेत दिया है कि वे हरियाणा में कांग्रेस की सरकार चाहते हैं।

हिमाचल में स्थिति
– मंडी सीट पर बीजेपी की जीत
हिमाचल प्रदेश की मंडी लोक सभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी से बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने बड़ी जीत दर्ज की है।

– हमीरपुर से अनुराग ठाकुर की जीत
मंडी से कंगना रनौत की जीत के बाद हमीरपुर लोक सभा सीट से अनुराग ठाकुर ने भी जीत का परचम लहरा दिया है।

– शिमला सीट पर सुरेश कुमार की जीत के साथ ही BJP ने एक बार फिर हिमाचल प्रदेश में जीत की हैट्रिक लगा दी है।

– कांगड़ा लोकसभा सीट पर बीजेपी कैंडिडेट राजीव भारद्वाज ने भी जीत का परचम लहरा दिया है।

– मंडी और हमीरपुर के साथ ही प्रदेश की बाकी दो सीटों पर भी भारतीय जनता पार्टी ने बढ़त बनाई हुई है।

Comments are closed.