समग्र समाचार सेवा
कोलकाता, 19 अगस्त :कोलकाता के मध्य मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित एक होटल में मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई, जिनमें इलाज के लिए आए बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल हैं। हादसे में एक बच्चा और एक महिला सहित कई लोग घायल हुए हैं और अस्पताल में भर्ती हैं।
आग रात करीब दो बजे होटल की तीसरी मंजिल से शुरू हुई। संकरी गलियों और तंग रास्तों के कारण दमकल की गाड़ियों को मौके पर पहुंचने में दिक्कत हुई, लेकिन राहत व बचाव दल ने 60 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। शुरुआती जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट और एसी ब्लास्ट माना जा रहा है।
यह घटना तारापीठ के होटल में घातक अग्निकांड के 24 घंटे बाद सामने आई है, जिसमें 8 लोगों की मौत हुई थी। पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की गहन जांच कर रही है।
लगातार हो रहे ऐसे हादसे राज्य में होटल अग्निसुरक्षा के दावों और इंतजामों की पोल खोल रहे हैं। प्रशासन ने होटलों की अग्निशमन व्यवस्था की जांच के निर्देश दिए हैं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.