LPG: गैस सिलेंडर पर 700 रुपये की छिपी सब्सिडी

संसद में सरकार का बड़ा खुलासा—जानें आज के ताजा रेट

  • 14.2 किलोग्राम घरेलू एलपीजी सिलेंडर की असली कीमत 1600-1700 रुपये, उपभोक्ताओं को 942 रुपये में मिल रहा
  • सरकार और तेल कंपनियां प्रति सिलेंडर 700 रुपये से ज्यादा का नुकसान खुद उठा रही हैं
  • उज्जवला योजना के लाभार्थियों को 300 रुपये की डायरेक्ट सब्सिडी मिलती है, कुल फायदा करीब 1000 रुपये प्रति सिलेंडर
  • दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 942 रुपये, कमर्शियल सिलेंडर 2930 रुपये में उपलब्ध
  • मुंबई में घरेलू सिलेंडर 941.50 और कमर्शियल 2882 रुपये, बेंगलुरु में क्रमशः 948.50 और 3006 रुपये

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली , 24 जुलाई :सरकार ने गुरुवार को संसद में बताया कि घरेलू LPG सिलेंडर पर उपभोक्ताओं को 700 रुपये से अधिक की ‘छिपी हुई’ सब्सिडी मिल रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम बढ़ने के बावजूद उपभोक्ताओं को किफायती कीमत पर सिलेंडर मिल रहा है। घरेलू और कमर्शियल दोनों सिलेंडरों की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे ग्राहकों को राहत मिली है।

सरकार ने बताया कि पश्चिम एशिया में संकट के कारण जून में अंतरराष्ट्रीय बाजार में LPG की कीमतें 796 डॉलर प्रति मीट्रिक टन तक पहुंच गई थीं, जिससे घरेलू बाजार में भी दाम बढ़ने चाहिए थे। लेकिन उपभोक्ताओं पर बोझ न पड़े, इसके लिए सब्सिडी जारी रखी गई। तेल कंपनियों को 2025-26 और 2026-27 में 30,000 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.