मणिपुर- अपडेट: राज्यपाल अनुसुईया उइके

समग्र समाचार सेवा
इंफाल, 20दिसंबर। राज्यपाल अनुसुईया उइके 15 दिसंबर को मणिपुर से राजभवन में अशोक प्रसाद साहू के नेतृत्व में तेली एसोसिएशन, मणिपुर के चार सदस्यों ने मुलाकात की और राज्य में शांति बहाल करने के लिए प्रक्रिया शुरू करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा 3 मई से भड़की अशांति से तेली सहित समाज के सभी वर्ग प्रभावित हुए हैं और लोग कई तरह से पीड़ित हो रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि समुदाय पिछले कई वर्षों से राज्य में निवास कर रहा है इसलिए वे राज्य में शांति और सामान्य स्थिति वापस करने में अपना योगदान देंगे। उन्होंने राज्य में शांति और सद्भाव वापस लाने के प्रयासों के लिए राज्यपाल को धन्यवाद दिया।

राज्यपाल ने उनके सुझावों का स्वागत किया सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए दोनों समुदायों के सीएसओ के साथ चर्चा चल रही है और सभी को इस संबंध में सरकार का सहयोग करना चाहिए। राज्यपाल ने प्रतिनिधियों से राज्य में शांति और सामान्य स्थिति की बहाली के लिए अपना समर्थन देने को कहा।

दिनॉंक 15 दिसम्बर 2023 को अनुसुईया उइके जी राज्यपाल मणिपुर से श्री मिलन कोइजम एवं अंकु बोहरा, मैकले टी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने राज्यपाल से मुलाकात की और मणिपुर में चाय बागान के के बारे में जानकारी दी। उन्होंने राज्यपाल को बताया कि मणिपुर में चाय बागान लगाया जा सकता है और यह पोस्ते की खेती का विकल्प भी हो सकता है जो राज्य के लिए एक बड़ा मुद्दा बन गया है। राज्यपाल ने उन्हें राजभवन और सरकार को एक विस्तृत परियोजना प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा ताकि यदि संभव हो तो इस पर चर्चा की जा सके और इसे लागू किया जा सके।

इसके बाद राज्यपाल अनुसुईया उइके जी से मणिपुर राज्य कला अकादमी की नवनियुक्त सचिव श्रीमती सुनंदा थोकचोम ने मुलाकात की। ज्ञातव्य हो कि राज्यपाल अकादमी की अध्यक्ष भी हैं।

राजभवन मणिपुर में राज्यपाल अनुसुईया उइके जी से फिलेम रोशन सिंह के साथ इंटरनेशनल मैतेई क्रिश्चन यूथ एसोसियेशन के सदस्यों ने मुलाकात की और अनुरोध किया कि प्रदेश में अशांति की वजह से वे चर्च में सामूहिक प्रार्थना के लिए एकत्रित नहीं हो पा रहे हैं। हम सभी इस समस्या को दूर करने के लिए आपसे प्रार्थना करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि “वे मणिपुर की क्षेत्रीय अखंडता के लिए हमेशा प्रशासन और सरकार के साथ रहेंगे।“
उन्होंने कहा कि उनकी संस्था सक्रिय रूप से धार्मिक सद्भाव को बढ़ावा देता है। हम अपने धर्म का पालन करने के लिये आपका मार्गदर्शन और संरक्षण चाहते हैं। उन्होंने राज्यपाल महोदय द्वारा प्रदेश में शांति स्थापना के लिये किये जा रहे प्रयासों की सराहना करते विश्वास व्यक्त किया कि आपके नेतृत्व में, राज्य समृद्ध होगा। हम आपसे मणिपुर में शांति और सद्भाव की बहाली का भी आग्रह करते हैं।

राजभवन मणिपुर में राज्यपाल अनुसुईया उइके जी से ऑल मणिपुर वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन (एएमडब्ल्यूजेयू) के अध्यक्ष श्री बिजॉय काकचिंगताबम ने चार सदस्यों के साथ मुलाकात की और समाज में मीडिया की भूमिका और जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी।

राज्यपाल ने समाज के सभी वर्गों तक आवश्यक तत्थ्यात्मक सूचनाएं पहुंचाने और मुख्य रूप से मणिपुर में चल रहे संघर्ष के दौरान लोगों के जीवन में सुधार लाने में मीडियाकर्मियों की भूमिका की सराहना की। उन्होंने राहत शिविरों में शरण लेने वाले विस्थापित व्यक्तियों की चिंताओं और शिकायतों को उजागर करने के लिए भी मीडियाकर्मियों सराहना की।

यूनियन ने राज्यपाल को जनवरी में आयोजित होने वाले 50वें वर्ष के कार्यक्रम में आमंत्रित किया और बताया कि मणिपुर की महिला पत्रकार अंडमान निकोबर में गृहमंत्री द्वारा जिस पहाड़ को मणिपुर का नाम माउन्ट मणिपुर दिया है उसको देखने जायेगीं।

Comments are closed.