समग्र समाचार सेवा
मिदनापुर, पश्चिम बंगाल, 9 जुलाई: पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में बुधवार को वामपंथी ट्रेड यूनियन कार्यकर्ताओं ने नए श्रम संहिताओं और निजीकरण के विरोध में सेंट्रल बस स्टैंड को जाम करने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों को वाहनों की आवाजाही रोकते देख पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला और दर्जनों कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
देशभर में हड़ताल, कहीं दिखा असर तो कहीं सड़कें रहीं खाली
केंद्रीय और क्षेत्रीय ट्रेड यूनियनों से जुड़े लाखों कर्मचारियों ने न्यूनतम वेतन ₹26,000 और पुरानी पेंशन योजना जैसी मांगों को लेकर राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया था। कुरुक्षेत्र, झज्जर और पानीपत जैसे हरियाणा के जिलों में कुछ जगह बस सेवाओं पर आंशिक असर दिखा लेकिन कहीं-कहीं रोडवेज बसें सामान्य रूप से चलती रहीं। कर्मचारियों ने बस स्टैंड और पुलिस लाइन में धरना दिया, लेकिन कई रूटों पर बसे सरपट दौड़ती नजर आईं।
कोलकाता में जादवपुर बना प्रदर्शन का केंद्र
कोलकाता के जादवपुर इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। बस चालकों ने अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट पहन कर वाहन चलाए। इसी बीच जादवपुर में आगजनी की कोशिशों को पुलिस ने काबू में किया। प्रदर्शनकारी केंद्र सरकार पर ऐसे आर्थिक सुधार लागू करने का आरोप लगा रहे हैं, जिनसे श्रमिकों के अधिकारों को नुकसान हो सकता है
#WATCH | Kolkata | Heavy police force deployed near Jadavpur 8B bus stand and bus drivers wear helmets for protection as private and state-run buses operate in Jadavpur despite the 'Bharat Bandh'.
The 'Bharat Bandh' has been called by 10 central trade unions, alleging that the… pic.twitter.com/6iUcOwjLm2
— ANI (@ANI) July 9, 2025
सिलीगुड़ी, तमिलनाडु और बिहार में भी बंद की गूंज
सिलीगुड़ी में सरकारी बस सेवाएं प्रभावित हुईं, वहीं चेन्नई के कोयम्बेडु बस स्टैंड पर हालात सामान्य रहे। बिहार के जहानाबाद में राजद की छात्र शाखा के सदस्यों ने रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर ‘भारत बंद’ को समर्थन दिया और विरोध मार्च निकाला।
Comments are closed.