राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी 8-11 जुलाई तक क्रोएशिया और उत्तर-मैसेडोनिया का दौरा करेंगी

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 7 जुलाई। विदेश राज्य मंत्री और संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी 08-11 जुलाई, 2023 तक क्रोएशिया और उत्तर-मैसेडोनिया की आधिकारिक यात्रा पर होंगी।

क्रोएशिया में, राज्य मंत्री 08 जुलाई, 2023 को क्रोएशियाई विदेश और यूरोपीय मामलों के मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित डबरोवनिक फोरम में भाग लेंगे।

फोरम का 2023 संस्करण वैश्विक भू-राजनीति और भू-अर्थशास्त्र की गतिशीलता और जरूरतों पर केंद्रित होगा।

राज्य मंत्री 10-11 जुलाई 2023 को उत्तर-मैसेडोनिया का दौरा करेंगी, जहां वह विदेश मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय में अपने समकक्षों से मुलाकात सहित द्विपक्षीय संबंधों पर व्यापक चर्चा करेंगी।

वह विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात करेंगी और स्कोप्जे में भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत करेंगी।

वह मदर टेरेसा के मेमोरियल हाउस का भी दौरा करेंगी।

भारत के क्रोएशिया और उत्तर-मैसेडोनिया के साथ घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। उत्तर-मैसेडोनिया जनवरी, 2023 में भारत द्वारा आयोजित वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलन का हिस्सा था।

MoS की यात्रा क्रोएशिया और उत्तर-मैसेडोनिया के साथ गहन द्विपक्षीय जुड़ाव का अवसर प्रदान करेगी।

Comments are closed.