समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली 5 जुलाई :ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जा रहे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोशल मीडिया के ज़रिए जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी एक फेसबुक पोस्ट के कमेंट सेक्शन में दी गई, जिससे हड़कंप मच गया है। एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी 8 जुलाई को इंडोनेशिया होते हुए ऑस्ट्रेलिया पहुंचेंगे, और 9 जुलाई को मेलबर्न के मार्वेल स्टेडियम में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
मीडिया स्रोत “ऑस्ट्रेलिया टुडे” ने बताया कि धमकी भरी टिप्पणी “अबू मुस्तफा” नामक एक फेसबुक अकाउंट से आई थी। जैसे ही यह मामला सामने आया, ऑस्ट्रेलिया फेडरल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने उस कमेंट से जुड़े आईपी एड्रेस की पहचान कर ली है और आरोपी की तलाश तेज़ कर दी है। हालांकि, पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे का उद्देश्य ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ के साथ द्विपक्षीय वार्ता, व्यापार, रक्षा, सुरक्षा और तकनीकी सहयोग को बढ़ाना है। इसके अलावा वे मेलबर्न की गवर्नर जनरल सैम मोस्टिन से भी मिलेंगे और भारतीय प्रवासी समुदाय को भी संबोधित करेंगे। इंडोनेशिया और ऑस्ट्रेलिया के बाद मोदी न्यूजीलैंड भी जाएंगे।
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री अल्बनीज़ ने कहा कि भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध अब पहले से कहीं ज्यादा अहम हो गए हैं और दोनों देशों के बीच सहयोग से कई क्षेत्रों में लाभ हो रहा है।
फेसबुक पर मिली धमकी के बाद दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और सोशल मीडिया पर ऐसे संदेशों की निगरानी बढ़ा दी गई है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.