समग्र समाचार सेवा
मुंबई,9जून। मुंबई में समय से पहले ही मॉनसून ने दस्तक दे दी है, लेकिन मॉनसून के आते ही मुंबई के लिए खतरे की संभावना भी बढ़ गई है। क्योंकि आज मुंबई में हाई टाइड की चेतावनी जारी कर दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक मुंबई के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. वहीं समंदर में ऊंची लहरों के उठने की भी संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक 11.43 मिनट पर हाई टाइड आने की संभावना है. इस दौरान लहरे लगभग 4-5 मीटर तक उठ सकती हैं।
#WATCH | Maharashtra: Severe waterlogging at Kings Circle in Mumbai, due to heavy rainfall. #Monsoon has arrived in Mumbai today. pic.twitter.com/PI2ySwhBCR
— ANI (@ANI) June 9, 2021
देश की वित्तीय राजधानी और उपनगरों में सुबह से ही भारी बारिश हो रही है। कुछ इलाकों में जल-जमाव की भी सूचना है। इससे लोकल ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। वहीं कुछ बेस्ट बसों के रूट डायवर्ट किए गए हैं। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने कहा है कि अरब सागर में दोपहर के आसपास चार मीटर से अधिक की हाई टाइड आने की संभावना है। ऐसे में अगर बारिश जारी रही तो मुंबई के लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।
शहर में मंगलवार रात से ही बारिश हो रही है। आइएमडी मुंबई कार्यालय के प्रमुख डॉ जयंत सरकार ने कहा कि आज मुंबई में मानसून का आगमन हो गया है। शहर और उपनगरों के कई हिस्सों में सुबह गरज के साथ भारी बारिश हुई। आइएमडी के अनुसार, कोलाबा में 77.4 मिली मीटर बारिश हुई, जबकि सांताक्रूज़ में पिछले 24 घंटों में 59.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे पहले सोमवार को आइएमडी ने मुंबई महानगरीय क्षेत्रों सहित कोंकण के सभी जिलों में 9 से 12 जून तक चार दिनों के दौरान भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी।
बीएमसी के अनुसार, बुधवार को सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटे में द्वीप शहर, पूर्वी उपनगरों और पश्चिमी उपनगरों में क्रमश: 48.49 मिमी, 66.99 मिमी और 48.99 मिमी बारिश दर्ज की गई। बीएमसी के एक अधिकारी ने कहा कि दोपहर के आसपास 4.16 मीटर की हाई टाइड आने की संभावना है। आइएमडी ने शहर में मध्यम बारिश और गरज के साथ बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की है। अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की भी संभावना है। आइएमडी ने शनिवार को महाराष्ट्र में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन की पुष्टि की थी।
Comments are closed.