सुनील सोनकर
मसूरी, 13 मार्च।
मसूरी भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल के नेतृत्व में मसूरी विधायक गणेश जोशी के उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री बनाये जाने पर जमकर खुशियां मनाई। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता पिक्चर पैलेस चैक पर एकत्रित हुए और जमकर आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाई। वह ढोल दमाऊ की थाप पर जमकर नाचे।
मसूरी भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा पुश्पा पडियार, पूर्व छावनी परिशद उपाध्यक्ष बादल प्रकाष ने कहा कि मसूरी विधायक गणेश जोशी जमीन से जुड़े हुए नेता है और गणेष जोषी ने विधायक रहते हुए जमीनी स्तर पर काम किया है वह मसूरी विधानसभा के विकास को लेकर हमेशा से सजग रहें और कई योजनाओं को केंद्र और राज्य से लाकर क्षेत्र का विकास किया है। उनकी कार्य क्षमता और कार्यशैली को देखते हुए केंद्रीय और राज्य नेतृत्व ने उनको उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि उनको पूरा विश्वास है कि जिस तरीके से विधायक गणेश जोशी की कार्य करने की शैली है वह कैबिनेट मंत्री बनने के बाद उसी तरीके से काम करेंगे। उन्होने कहा कि कैबिनेट मंत्री बनने के बाद गणेश जोशी पर मसूरी विधानसभा की नहीं पूरे उत्तराखंड की जिम्मेदारी है ऐसे में लोगों को उम्मीद है कि विधायक गणेश जोशी उत्तराखंड की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।
उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत सहित केंद्र और राज्य की नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के नेतृत्व में उत्तराखंड चौमुखी विकास के पथ पर अग्रसर होगा और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगे। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री कुशाल राणा, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार, अनीता सक्सेना, सपना शर्मा, मुकेश धनाई, अभिलाष, अनिल सिंह, वीरेंद्र राणा, विजय रमोला, छावनी परिषद उपाध्यक्ष बादल प्रकाश, रमेश कनौजिया, अनिता पुंडीर, सुनीता डबराल ,बबीता, वनीता खंडूरी, पुष्पा पुंडीर, राजेश्वरी नेगी , मोहमद सईद, अनिल सिंह, सोहन मेहरा,मयचंद बिंदवाल सहित कई लोग मौजूद थे।
Comments are closed.