राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के 624.81 लाख ग्राहक हुए, वर्ष-दर-वर्ष 22.88 प्रतिशत की वृद्धि

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,10 मार्च। राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के ग्राहकों की संख्या 4 मार्च, 2023 को 624.81 लाख हो गई। यह संख्या मार्च 2022 में 508.47 लाख थी। इस तरह इसमें वर्ष-दर-वर्ष 22.88 प्रतिशत की वृद्धि दिखती है।

तालिका 1: राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली तथा अटल पेंशन योजना के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के ग्राहकों की संख्या (लाख में)

मार्च 2022 31 मार्च 2022 मार्च 2023 वर्ष-दर-वर्ष

वृद्धि  %

केंद्रीय सरकार 22.76 22.84 23.86 4.80
राज्य सरकार 55.51 55.77 60.72 9.39
कारपोरेट 13.84 14.05 16.63 20.19
सभी नागरिक मॉडल 21.51 22.92 28.40 32.02
एनपीएस लाइट* 41.88 41.87 41.77 -0.25
एपीवाई 352.97 362.77 453.42 28.46
कुल 508.47 520.21 624.81 22.88

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

4 मार्च 2023 को प्रबंधन के अंतर्गत कुल पेंशन परिसंपत्तियां (एयूएम) 8.82 लाख करोड़ रुपए हो गई जो वर्ष दर वर्ष 23.45 प्रतिशत की वृद्धि दिखाती है। (तालिका 2)

तालिका 2: राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली तथा अटल पेंशन योजना के अंतर्गत प्रबंधन के अंतर्गत कुल परिसंपत्तियां (करोड़ रुपए में)

मार्च  2022 31  मार्च  2022 4  मार्च  2023 वर्ष-दर-वर्ष

वृद्धि %

केंद्रीय सरकार 2,15,176.58 2,18,576.94 2,55,207.38 18.60
राज्य सरकार 3,58,902.07 3,69,426.72 4,39,494.10 22.46
कारपोरेट 85,081.03 90,633.28 1,14,871.58 35.01
सभी नागरिक मॉडल 30,221.83 32,345.77 41,302.53 36.66
एनपीएस लाइट* 4,612.86 4,686.74 4,877.71 5.74
एपीवाई 20,347.94 20,922.58 26,113.66 28.34
कुल 7,14,342.31 7,36,592.03 8,81,866.97 23.45

 

Comments are closed.