सभी सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों को जनता का आशीर्वाद मिला है-अश्विनी चौबे

समग्र समाचार सेवा
पटना, 28अक्टूबर।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने प्रथम चरण के 71 सीटों पर हुए चुनाव पर कहा है कि सभी सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों को जनता का आशीर्वाद मिला है। सुशासन एवं डबल इंजन की सरकार चलती रहे इसे ध्यान में रखकर लोगों ने वोट किया है। जनता का आशीर्वाद एनडीए के साथ है।

बता दें कि 10 नवंबर को तीन चौथाई बहुमत से नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनेगी। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने पूरे आरा, बक्सर, कैमूर, रोहतास, शाहाबाद सहित अन्य जिलों के विधानसभा सीटों पर हुए मतदान के उपरांत जनता एवं कार्यकर्ताओं से बातचीत की। उनसे फीडबैक लिया। इसके साथ ही उन्होंने मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि यह चुनाव काफी महत्वपूर्ण है। कोरोना संक्रमण काल में यह चुनाव हो रहा है। जिस तरह से सभी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए मतदाताओं ने मतदान किया, इसके लिए वे प्रशंसा के पात्र हैं। प्रथम चरण के चुनाव में जिस तरह से मतदाताओं ने एनडीए के संकल्प नया बिहार व आत्मनिर्भर बिहार बनाने के मजबूती प्रदान की है। इससे बिहार निरंतर विकास की ओर अग्रसर होगा। उन्होंने मतदाताओं को अधिक संख्या में वोट करने के लिए आभार व्यक्त किया।

Comments are closed.