समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 7जून। कोरोना रोधी टीकाकरण सफल बनाने की कड़ी में दिल्ली के लोगों को आम आदमी पार्टी सरकार ने बड़ी राहत प्रदान की है। इसके तहत दिल्ली में लोग सोमवार से अपने घर के नजदीक बने पोलिंग बूथ पर कोरोना की वैक्सीन लगवा सकेंगे। इस अभियान की शुरुआत सोमवार यानि आज से की जा रही है।
इस ‘जहां वोट वहां वैक्सीनेशन’ अभियान के तहत 45 साल से ऊपर के सभी लोगों को उनके घर जाकर वैक्सीन लगाया जाएगा।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 45 साल से अधिक लोगों के लिए दिल्ली में आज से एक स्पेशल अभियान शुरू किया जा रहा है जिसका नाम ‘जहां वोट वहां वैक्सीनेशन’ है। अगर वैक्सीन की कमी नहीं हुई तो इस अभियान के तहत 4 हफ्तों में 45 साल से अधिक सभी लोगों को दिल्ली में वैक्सीन लगा दी जाएंगी।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हमें वैक्सीन उपलब्ध करवा रही है. अगर हमारे पार वैक्सीन की कमी नहीं हुई तो हम यह लक्ष्य हासिल कर लेंगे. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार 45 साल से ऊपर की उम्र के लोगों के लिए वैक्सीन उपलब्ध करवाती है।
बता दें कि सोमवार से दिल्ली में 70 वार्ड में अभियान शुरू हुआ है। दिल्ली में 280 वार्ड हैं। हर सप्ताह 70 -79 वार्ड में अभियान चलेगा। बीएलओ घर घर जाएंगे और स्लाट देकर आएंगे। उसी दिन लोगों को जाना होगा। जो लोग नहीं जाएंगे उनके घर बीएलओ दोबारा जाएंगे। घरों से लोगों को ई-रिक्शा से उन्हें वैक्सीन सेंठर तक लाया जाएगा।
Comments are closed.