पीएम मोदी के बयान का नीतीश कुमार ने दिया जवाब, कहा- कौन क्या बोलता है..

समग्र समाचार सेवा
पटना, 2सितंबर। NDA गठबंधन से टूटने के बाद से ही विपक्षी दलों में लगातार बयानबाजी का दौर जारी है. कल पीएम मोदी ने विपक्षी गुटों की गोलबंदी पर निशाना साधा था तो आज सीएम नीतीश ने उनका जवाब दिया. नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्र में कोई है, वो क्या बोलता है, हम उस पर हम ध्यान नहीं देते है. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों को बचा नहीं रहे हैं. बल्कि जो इधर-उधर के राज्यों में लाने ले जाने का काम हो रहा है उसके बारे में सोचना चाहिए. उन्होंने कहा कि उनको आसपास भी देखना चाहिए, हमारे खिलाफ बोलते हैं तो बोलते रहें.

पीएम मोदी के केरल दौरे के सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री हैं, वो कहीं भी जा सकते हैं. उन्होंने तंजात्मक लहजे में मीडिया पर ही सवाल दाग दिया कि आपको मालूम नहीं है क्या, केरल में कौन लोग हैं. इधर आरजेडी और कांग्रेस ने नीतीश कुमार के सुर में सुर मिलाते हुए केंद्र पर आरोप लगाया कि जानबूझकर बिहार के प्रति सौतेले व्यवहार किया जा रहा है.

आरजेडी प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा केंद्र सरकार, राज्य सरकार के साथ सौतेला व्यवहार करती है. वाजिब हक भी बिहार को देना नहीं चाह रही है. लाखों करोड़ों रुपया जो शिक्षा विभाग का उसे भी देना नहीं चाह रही है. उन्होंने कहा कि मनरेगा में भी कटौती है, कई विभागों में कटौती है, बिहार में गैर बीजेपी की सरकार है तो क्या उसके साथ संघीय व्यवस्था पर आघात नहीं कहेंगे. उन्होंने कहा कि बिहार का पैर खींचने का काम केंद्र सरकार कर रही है.

Comments are closed.