समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 29 अगस्त। उत्तरी दिल्ली नगर निगम और पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले मकानों के लिए छूट का ऐलान किया है। उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने अपने क्षेत्राधिकार में आने वाली 50 वर्ग मीटर तक क्षेत्रफल के आवासीय भूखंडों पर संपत्तिकर के भुगतान में छूट प्रदान करने का प्रस्ताव पारित किया है। उत्तरी निगम के इस निर्णय से नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।
उत्तरी दिल्ली नगर निगम का जनता हित में बड़ा फैसला
50 वर्ग मीटर तक के मकान वालों का संपत्ति कर (House Tax) माफ़ किया गया। जिसमें 4.5 लाख लोगों को होगा फायदा। @blsanthosh @PandaJay @BJP4Delhi pic.twitter.com/qKJcwhXKKD— Preety Agarwal (@PreetyAgarwaal) August 28, 2021
उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने सभी कर्मचारियों व अधिकारियों का जुलाई माह तक का वेतन जारी कर दिया है।
पूर्व महापौर उत्तरी दिल्ली
निगम पार्षद रोहिणी प्रीति अग्रवाल ने बताया कि इस फैसले से 4.5 लाख लोग लाभान्वित होंगे।
Comments are closed.