अब बंगाल में ही नही देश में भी ‘खेला होबे’, ममता बनर्जी भाजपा को सत्ता से बाहर करने की रही है तैयारी
समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 21जुलाई। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस चीफ ममता बनर्जी ने अब बंगाल में ही नही बल्कि देश में भी अपना अधिकार जमाने की कोशिश कर रही है। हालांकि उनकी ये कोशिशे कामयाब होंगी ना नही यह तो 2024 लोकसभा चुनाव के बाद ही पता चलेगा।
बता दें कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश, दिल्ली और गुजरात समेत कई राज्यों में मेगा वर्चुअल रैली कर रही। शहीद दिवस पर की गई इस वर्चुअल रैली से ममता ने जाहिर कर दिया है कि बंगाल विधानसभा चुनाव जीतने के बाद उनकी नजर अब दिल्ली की सरकार पर है। ममता ने कहा कि जब तक भाजपा पूरे देश से साफ नहीं हो जाती है, तब तक सभी राज्यों में खेला होगा। उन्होंने कहा कि हम 16 अगस्त से खेला दिवस की शुरुआत करेंगे और गरीब बच्चों को फुटबॉल बांटेंगे।
ममता ने कहा कि बंगाल की जनता ने धनबल को नकार दिया और मां-माटी-मानुष को चुना है। 21 जुलाई को तृणमूल कांग्रेस शहीद दिवस मनाती है। अपने संबोधन के दौरान ममता ने कहा कि भाजपा देश को अंधकार में ले गई, केंद्र की सत्ता से उसके बेदखल होने तक ‘खेला होबे’।
बंगाल की सीएम ने कहा कि भाजपा में कुछ सदस्य मानवाधिकार संगठन के सदस्य हैं। उन्होंने गलत रिपोर्ट डाली है. बंगाल में मतदान के बाद कोई हिंसा नहीं हुई. मतदान से ठीक पहले वे हम पर कैसे दबाव बना रहे हैं, हम जानते हैं. अब जब तक भाजपा को सत्ता से बेदखल नहीं करते तब तक ‘खेला होबे’। उन्होंने कहा कि 16 अगस्त को खेला दिवस मनाएंगे।
ममता ने यह भी कहा, ‘आज हमारी आजादी खतरे में है। भाजपा ने हमारी स्वतंत्रता को खतरे में डाल दिया है। वो अपने ही मंत्रियों पर भरोसा नहीं करती है और एजेंसियों का गलत इस्तेमाल करती है। हमारे फोन टैप किए जाते हैं। पेगासस खतरनाक और क्रूर है। मैं किसी से बात नहीं कर सकती। ये लोग जासूसी के लिए बहुत ज्यादा पैसा खर्च कर रहे हैं। मैंने अपने फोन पर प्लास्टर चढ़ा दिया है। हमें केंद्र पर भी प्लास्टर चढ़ा देना चाहिए, वरना पूरा देश बर्बाद हो जाएगा। भाजपा ने संघीय ढांचे को गिरा दिया है।’
बता दे कि आज ममता बनर्जी के पोस्टर पीएम मोदी के गृहराज्य गुजरात के अहमदाबाद में भी दिखे थे लेकिन बाद में इसे हटा दिया गया।
Comments are closed.