समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 6जून। भारतीय जनता पार्टी ने प्रवक्ता नूपुर शर्मा को नवीन कुमार जिंदल पर बड़ी कार्रवाई की है. पार्टी ने नूपुर शर्मा को प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया. वहीं, नवीन कुमार जिंदल निष्कासित कर दिया. पार्टी ने दोनों नेताओं के खिलाफ यह कार्रवाई ऐसे समय में की है जब उनके बयानों को लेकर विवाद हो गया था और मुस्लिम समुदाय ने इसका भारी विरोध किया था. पार्टी से निलंबित होने के बाद नूपुर शर्मा ने ट्वीट कर कहा कि टीवी डिबेट के दौरान बार-बार हो रहे महादेव के अपमान से वह रोष में आ गईं थी. उन्होंने कहा कि अगर मेरे बायान से किसी को आहत हुई है तो मैं अपने शब्द वापस लेती हूं.
— Nupur Sharma (@NupurSharmaBJP) June 5, 2022
नूपुर शर्मा ने ट्वीट किया, ‘मैं पिछले कई दिनों से टीवी डिबेट पर जा रही थी, जहां रोज़ाना मेरे आराध्य शिव जी का अपमान किया जा रहा था. मेरे सामने यह कहा जा रहा था कि वो शिवलिंग नही फव्वारा है. दिल्ली के हर फुटपाथ पर बहुत शिवलिंग पाए जाते हैं. जाओ जाकर पूजा कर लो. मेरे सामने बार-बार इस प्रकार से हमारे महादेव शिव जी के अपमान को मैं बर्दाश्त नहीं कर पाई और मैंने रोष में आकर कुछ चीजें कह दी. अगर मेरे शब्दों से किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची हो तो मैं अपने शब्द वापस लेती हूं. मेरी मंशा किसी को कष्ट पहुंचाने की कभी नहीं थी.
Comments are closed.