Global Governance News- Asia's First Bilingual News portal for Global News and Updates
  • प्रमुख ख़बरें
  • जीजीएन एक्सक्लूसिव
  • भारत
    • केंद्र सरकार
    • जिलो की सरकार
    • राज्य सरकार
  • English News
  • विश्व
    • प्रशासनिक न्यूज
    • यूएन न्यूज
    • ईयू न्यूज
    • आसियान न्यूज
    • ब्रिक्स न्यूज
    • सार्क न्यूज
    • जी-8 न्यूज
    • जी-20 न्यूज
    • अन्य
  • राजनीति
    • भारत
    • विश्व
  • विचार
    • साक्षात्कार
    • व्यक्तित्व
    • टिप्पणी
    • विश्लेषण
    • स्तम्भ
  • समाज
    • महिला
    • संस्कृति
    • मीडिया
    • भविष्यवाणी
    • युवा
    • दलित
    • जनजाति
  • गैलरी
    • फोटो
    • वीडियो
  • विविध
    • जी ओ आई लिंक
    • विश्व लिंक
  • ज्योतिषी
    • मेष
    • वृषभ
    • मिथुन
    • कर्क
    • सिंह
    • कन्या
    • तुला
    • वृश्चिक
    • धनु
    • मकर
    • कुंभ
    • मीन
Global Governance News- Asia's First Bilingual News portal for Global News and Updates
  • प्रमुख ख़बरें
  • जीजीएन एक्सक्लूसिव
  • भारत
    • केंद्र सरकार
    • जिलो की सरकार
    • राज्य सरकार
  • English News
  • विश्व
    • प्रशासनिक न्यूज
    • यूएन न्यूज
    • ईयू न्यूज
    • आसियान न्यूज
    • ब्रिक्स न्यूज
    • सार्क न्यूज
    • जी-8 न्यूज
    • जी-20 न्यूज
    • अन्य
  • राजनीति
    • भारत
    • विश्व
  • विचार
    • साक्षात्कार
    • व्यक्तित्व
    • टिप्पणी
    • विश्लेषण
    • स्तम्भ
  • समाज
    • महिला
    • संस्कृति
    • मीडिया
    • भविष्यवाणी
    • युवा
    • दलित
    • जनजाति
  • गैलरी
    • फोटो
    • वीडियो
  • विविध
    • जी ओ आई लिंक
    • विश्व लिंक
  • ज्योतिषी
    • मेष
    • वृषभ
    • मिथुन
    • कर्क
    • सिंह
    • कन्या
    • तुला
    • वृश्चिक
    • धनु
    • मकर
    • कुंभ
    • मीन

नई दिल्ली 29 अप्रैल 2025: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है। इस दर्दनाक घटना के बाद विपक्ष ने संसद के दोनों सदनों का विशेष सत्र बुलाने की मांग उठाई है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस संदर्भ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर अपनी चिंता और सुझाव व्यक्त किए हैं।
राहुल गांधी ने पत्र में लिखा है, “पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले से हर भारतीय का हृदय आहत हुआ है। इस नाजुक समय में हमें एकजुट होकर यह संदेश देना चाहिए कि भारत आतंकवाद के खिलाफ एक स्वर में खड़ा है।” उन्होंने आगे लिखा कि संसद का विशेष सत्र बुलाकर जनता के प्रतिनिधियों को एकजुटता और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन करने का अवसर देना चाहिए।
गौरतलब है कि पहलगाम हमले के बाद एक सर्वदलीय बैठक पहले ही आयोजित की जा चुकी है, जिसमें विभिन्न दलों ने एकजुट होकर आतंकवाद की निंदा की और आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की। अब विपक्ष चाहता है कि संसद के माध्यम से भी इस राष्ट्रीय एकता का सार्वजनिक प्रदर्शन हो।
राहुल गांधी ने अपने पत्र में इस विशेष सत्र को शीघ्र बुलाने का आग्रह किया है, ताकि देश और दुनिया को यह स्पष्ट संदेश जाए कि भारत किसी भी हाल में आतंकवाद के सामने नहीं झुकेगा।
उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह पहलगाम में हुए इस आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान गई थी और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे। यह घटना देश की अंतरात्मा को झकझोरने वाली रही है

Tags:Indian ParliamentKashmir attackModi responseNational Unityopposition demandPahalgam Terror AttackRahul Gandhi letterspecial Parliament sessionterrorism in India
1 मई 2025, दैनिक राशिफल एवं पंचांग
April 29, 2025
29 अप्रैल 2025, दैनिक राशिफल एवं पंचांग
लखनऊ विश्वविद्यालय में कार्यरत असम की डॉ. मेडुसा के खिलाफ एफआईआर दर्ज
April 29, 2025
लखनऊ विश्वविद्यालय में कार्यरत असम की डॉ. मेडुसा के खिलाफ एफआईआर दर्ज

{:en}CALENDAR{:}{:hi}कैलेंडर{:}

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

ADVERTISEMENT

Copyright © 2026. All rights reserved.