कोरोना वैक्सीन की समीक्षा करने अहमदाबाद के Zydus Biotech Park पहुंचे पीएम मोदी

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 28नवंबर।

देश में कोरोना का कहर जारी है. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 41 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं. देश की जनता को अब कोरोना वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार है. इस बीच आज पीएम नरेंद्र मोदी देश की तीन बड़ी कोविड वैक्सीन सेंटर पहुंचेंगे. अपने दौरे के पहले चरण में पीएम मोदी अहदाबाद के Zydus Biotech Park पहुंच गए हैं।

Zydus बायोटेक पार्क में पीएम मोदी कोरोना वैक्सीन पर काम कर रहे वैज्ञानिकों और डॉक्टर्स की टीम से मुलाकात करेंगे और वैक्सीन के प्रोग्रेस के बारे में रिपोर्ट लेंगे. इसके साथ ही वे इस बात की जानकारी लेंगे कि अभी वैक्सीन के आने में कितने दिनों का वक्त लग सकता है।

Comments are closed.