पीएम मोदी ने सीएम ममता बनर्जी को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना, नेताओं ने दी बधाइयां

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर साझा किया शुभकामना संदेश
  • लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी दी जन्मदिन की बधाई
  • बाबूलाल मरांडी और समाजवादी पार्टी की ओर से शुभकामनाएं
  • टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने ममता बनर्जी को बताया ‘बंगाल की शेरनी’

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली | 05 जनवरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट साझा कर उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा,
“पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता दीदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की प्रार्थना करता हूं।”

ओम बिरला ने की मंगलकामना

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने संदेश में कहा कि ईश्वर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उत्तम स्वास्थ्य, मंगलमय जीवन और दीर्घायु प्रदान करें।

बाबूलाल मरांडी की प्रतिक्रिया

झारखंड भाजपा अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की बधाई देते हुए बाबा बैद्यनाथ से उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन की कामना की।

समाजवादी पार्टी की ओर से बधाई

समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर ममता बनर्जी को ऊर्जावान, संघर्षशील और जनप्रिय नेता बताते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

शत्रुघ्न सिन्हा बोले– ‘बंगाल की शेरनी’

तृणमूल कांग्रेस सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने मुख्यमंत्री को ‘बंगाल की शेरनी’ बताते हुए कहा कि वे साहस, संघर्ष और जनसमर्थन की प्रतीक हैं।

Comments are closed.